

नई दिल्ली। कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल की छुट्टी हो सकती है इसके साथ ही एक अन्य मंत्री पर भी गाज गिर सकती है! सीएम पुष्कर धामी दिल्ली में हैं और पार्टी हाईकमान से चर्चा चल रही है।
नैनीताल जनपद से किसी एक के मंत्री मंडल में आने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार मुखबा से पीएम नरेंद्र मोदी की वापसी के बाद उत्तराखंड की सियासत पर दिल्ली में चिंतन हुआ है और जल्द ही जनता के अनुरूप निर्णय भाजपा हाईकमान ले सकता है।
पहाड़ के हर जनपद को मंत्री मंडल में शामिल करने, छूटे लोगों की दर्जा मंत्री पद देने पर चिंतन चल रहा है। समझा जा रहा है जल्द ही सीएम पुष्कर धामी सरकार में कुछ लोगों के पर कतरे जाएंगे तो कुछ लोगों को इनाम स्वरूप मंत्री बनाया जा सकता है।
हर विधायक के रिपोर्ट कार्ड पर निर्भर करेगा कि उसका जनता में कितना सम्मान है और पार्टी के प्रति कितना वफादार है। भाजपा संगठन में भी चुनाव चल रहे हैं इसमें भी रिपोर्ट कार्ड देखा जा रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज #मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण#! पढ़ें : और क्या हुई कार्रवाई…देखें vdo…
ब्रेकिंग न्यूज: *कॉक्रोच जनता पार्टी का समर्थन करने पर शेर सिंह बर्खास्त*! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *आईयूआईडीएच-एचडीडब्ल्यू परियोजना के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की प्रगति समीक्षा*! पढ़ें : नैनीताल जनपद अपडेट…