Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

Breking news: दूल्हे को सास दुल्हन बनी है तब पता चला जब मौलवी ने नाम पुकारा! पढ़ें: जब बेटी की जगह सास बनी दुल्हन…

Ad
खबर शेयर करें 👉

मेरठ । अब बेटी की जगह सास *दुल्हन* बनने का फैशन शो चल पड़ा है! कई सास दुल्हन बनने को आतुर दिखती हैं तो कई सास धोखे से भी दुल्हन बन रही हैं! यहां ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

ADVERTISEMENTS

यहां ब्रह्मपुरी इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को धोखे से अपनी होने वाली दुल्हन की मां से शादी करनी पड़ गई.।

22 वर्षीय मोहम्मद अज़ीम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी 21 साल की मंताशा नामक लड़की से तय हुई थी, जो शामली जिले की रहने वाली है. यह रिश्ता अज़ीम के बड़े भाई नदीम और भाभी शाइदा ने तय कराया था और पांच लाख में रिश्ता हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक*! पढ़ें~ कितने प्रस्तावों पर हुआ मंथन...


शादी 31 मार्च को हुई. शादी की रस्मों के दौरान मौलवी ने दुल्हन का नाम ‘ताहिरा’ लिया, जिससे अज़ीम को शक हुआ. जब निकाह के बाद घूंघट उठाया गया, तो अज़ीम को हैरानी हुई कि उसके सामने 45 वर्षीय विधवा महिला थी, जो मंताशा की मां ताहिरा निकली।

इसके बाद तो दूल्हे राजा के होश उड़ गए! अज़ीम ने आरोप लगाया कि शादी में 5 लाख रुपये का लेन-देन भी हुआ था. जब उसने इस धोखाधड़ी का विरोध किया, तो उसके भाई और भाभी ने उसे बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी।


धोखा खाने के बाद अज़ीम ने पुलिस से संपर्क किया और गुरुवार को मामला दर्ज कराया। इस मामले की जांच सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना कर रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन*! पढ़ें ~ जनगणना से जुड़ी खास अपडेट...

उन्होंने बताया कि अब दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई है और अज़ीम ने अपनी शिकायत वापस ले ली है. उसने यह भी कहा है कि वह अब इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहता. यह मामला अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं.

बताया जाता है दूल्हे को अब सास के साथ ही रहने पर समझौता हो गया है और दूल्हे ने अपनी रिपोर्ट वापस ले ली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें