Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-भुजियाघाट के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, बिंदुखत्ता निवासी युवक की मौत…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. लगातार हो रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बन रहे हैं. प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियानों के बावजूद हादसों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है. ताजा मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र का है. जहां नैनीताल रोड के भुजियाघाट के पास लमजाला क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दो लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि कार करीब 25 मीटर गहरी खाई में गिरी है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *शूटर जसपाल राणा के निधन का सदमा उनकी मां को भी ले गया*! पढ़ें कहां हुआ निधन...

हीं सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक कि शिनाख्त सूरज सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी बिंदुखत्ता के रूप में हुई है. कार में युवक के साथ दो अन्य युवक भी सवार हुए थे. जिनको चोटें आई हैं. पुलिस ने रेस्क्यू किए दोनों घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया है. जहां की हालत स्थिर बनी हुई है.

पुलिस के मुताबिक, हादसे की वजहों की जांच की जा रही है. पुलिस के पूछताछ में घायलों ने बताया कि लालकुआं से काठगोदाम दोस्तों के साथ मैगी खाने आए थे. जहां मैगी प्वाइंट से खाना खाने के बाद घर को लौट रहे थे. तभी हादसा हो गया. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है.

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ा भक्तों का सैलाब*! पढ़ें कैंची धाम अपडेट...

युवक की दुखद मौत पर काररोड(बिंदुखत्ता) व्यापार मंडल ने गहरा दुखद व्यक्त करा है.।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें