Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

बिंदुखत्ता निवासी किशोरी से अभद्रता करने वाले समुदाय विशेष के युवक पर मुकदमा दर्ज…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। यहां निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता में प्लंबर एवं इलेक्ट्रिशियन की दुकान में काम करने वाले दूसरे जनपद के गैर संप्रदाय के युवक द्वारा पड़ोस की बेटी से अभद्रता एवं उसे परेशान करने का मामला तूल पकड़े जाने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली में पीड़िता द्वारा तहरीर देते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गयी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले में पोक्सो समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए उक्त आरोपी युवक को आज देर रात दबोच लिया।
किशोरी के परिजनों एवं स्वयं किशोरी का कहना था कि आरोपी युवक उसके मोबाइल में गंदे मैसेज भेज कर उसे काफी लंबे समय से परेशान कर रहा था। उन्होंने अभिलंब उक्त युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इधर लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने कहा कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर उन्होंने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी बाजपुर जनपद उधम सिंह नगर निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गौरव सेनानी मिलन समारोह में बिंदुखत्ता राजस्व गांव की उठी मांग*! पढ़ें~~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें