Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *स्पा सेंटर में पुलिस का छापा! तीन युवक गिरफ्तार*! तीन किशोरी परिजनों के सुपुर्द! पढ़ें रुद्रपुर अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

रुद्रपुर। उधमसिंह नगर का रुद्रपुर शहर धीरे-धीरे अब जिस्म फरोशी का अड्डा बनता जा रहा है यहां पर हर सप्ताह ऐसे मामले लगातार आ रहे हैं ।

ADVERTISEMENTS

इसके चलते एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित एक स्पा सेंटर में चल रही अनैतिक गतिविधियों का बड़ा खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल के आसपास लोग सीवर मिला पानी पीने को मजबूर*! ब्लॉक प्रमुख ने मारा छापा तो खुली जिम्मेदार महकमे की पोल! पढ़ें~ भीमताल ब्लॉक अपडेट...vdo

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने कोहिनूर स्पा सेंटर पर छापेमारी कर एक सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

जिनकी पहचान हरीश साह, विकास कुमार और ओम विजय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह स्पा सेंटर लंबे समय से अवैध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था और यहां युवतियों से दबाव बनाकर अनैतिक कार्य कराए जा रहे थे।

कार्रवाई के दौरान टीम ने तीन युवतियों को भी रेस्क्यू किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उन्हें मजबूरी और दबाव में इस काम में लगाया गया था।

रेस्क्यू के बाद सभी युवतियों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के पार्थिव शरीर पर सांसद ने किए पुष्प अर्पित*! पढ़ें दुखद समाचार...

पुलिस के अनुसार शहर में चल रहे सभी स्पा सेंटरों पर पैनी नजर रखी जा रही है और जहां भी अनैतिक कार्य हो रहा है उस स्पा सेंटर को बंद करवाया जाएगा, साथ ही कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें