Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *अकादमी में कमिश्नर ने साझा की जानकारी*! पढ़ें नैनीताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। डॉ रघुनंदन सिंह टोलिया उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी में चल रहे 16 वें आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS

इस सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे आयुक्त कुमाऊँ एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा प्रशिक्षण ले रहे राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 के माध्यम से चयनित 58 प्रतिभागियों को संबोधित किया ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के पार्थिव शरीर पर सांसद ने किए पुष्प अर्पित*! पढ़ें दुखद समाचार...

अपने संबोधन में कुमाऊं आयुक्त ने कमिश्नरी की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक ढांचे और उसके मुख्य कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि राजस्व प्रशासन, कानून व्यवस्था की निगरानी और विकास कार्यों के समन्वय में कमिश्नरी स्तर पर किस प्रकार कार्य किया जाता है।सत्र के दौरान प्रशिक्षण पा रहे प्रतिभागियों ने सुशासन (Good Governance) और प्रशासनिक सुधारों से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे।

कुमाऊं आयुक्त ने सभी जिज्ञासु प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रश्नों का अत्यंत व्यावहारिक और तार्किक उत्तर देकर प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया।प्रशासनिक बारीकियों और सुशासन के व्यावहारिक पहलुओं को समझने के लिहाज से यह सत्र सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यन्त ज्ञानवर्धक और उत्कृष्ट रहा।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व गांव के लिए राज्य आंदोलनकारी प्रकाश उत्तराखंडी भी मैदान में! देखें वीडीओ

प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों ने इस संवाद को अपने भविष्य के प्रशासनिक करियर के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

संयुक्त निदेशक डा० महेश कुमार द्वारा कुमाऊं आयुक्त को प्रशिक्षण कार्यक्रम की विषय-वस्तु एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत कराया गया।

उक्त कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम निदेशक / संयुक्त निदेशक, उप निदेशक-सह कार्यक्रम निदेशक एवं कन्सलटेन्ट सी०जी०जी० आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें