

लालकुआं। इस विधानसभा क्षेत्र में भावी विधायक के दावेदारों की सूची लंबी होती जा रही है! अब वनाधिकार संगठन ने भी चुनाव में अपना प्रत्याशी खड़ा करने का मन बना लिया है।
वनाधिकार संगठन की मानें तो जिन्होंने नगर पालिका वापस करवाने के लिए जुलूस निकाला और लोगों को गुमराह किया आज वही विधायक बनने का सपना देख रहे हैं!
संगठन का आरोप है हर गांव में शराब, मुर्गा, पैसे बांटकर लोगों को गुमराह करने वाले इस चुनाव में फिर से प्रबल दावेदार बनकर लोगों को गुमराह करने लगे हैं!
हर सड़क टूट गई है और नदी किनारे तटबंध का नामोनिशान नहीं है! मुख्य मार्गों की हालत तीस साल पुरानी याद ताजा कर रही है।
वनाधिकार संगठन की मानें तो कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने नगर पालिका बनाई तो कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा के नेतृत्व में नगर पालिका वापस करवाने के लिए कांग्रेस ने ही विरोध रैली निकाल कर नगर पालिका वापस करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है!
वनाधिकार संगठन की मानें तो भाजपा नेता नवीन दुम्का ने भी नगर पालिका वापस करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और आश्वासन दिया था कि वह जीते तो राजस्व गांव घोषित करने के लिए काम करेंगे।
लेकिन नवीन दुम्का के बाद डा मोहन बिष्ट ने भी राजस्व गांव घोषित करने वाले आश्वासन से लोगों का दिल जीत लिया और हरीश रावत जैसे धुरंधर हार गए! अब न नगर पालिका वापस आई और न राजस्व गांव घोषित किया गया!
अब नगर पालिका वापस करवाने वाले और लोगों को बरगलाने वाले फिर से गली गली घूमकर लोगों से वोट मांगने लगे हैं! हर सड़क विकास की गवाही दे रही है! नदी किनारे रहने वाले लोग आज भी दीवार के लिए चिल्ला रहे हैं लेकिन चुनाव बाज नेता वोट मांग रहे हैं।
कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा नेता और पूर्व राज्यपाल/पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने चित्रकूट में कहा था बिंदुखत्ता में विकास की एक ईंट नहीं लग सकती! कुल मिलाकर पंडित नारायण दत्त तिवारी के बाद किसी ने भी बिंदुखत्ता की जनता की सुध नहीं ली!
इस बार भी विधायक के लिए लंबी लाइन लगी है! कांग्रेस से हेमवती नंदन दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, राजेंद्र खनवाल, शंकर जोशी, बालम बिष्ट, संध्या डालाकोटी, कुंदन मेहता, प्रमोद कालोनी, बीना जोशी तैयारी में हैं।
भाजपा से वर्तमान विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, कमलेश चंदोला, उमेश शर्मा, दीपेंद्र कोश्यारी, मुकेश बेलवाल, शुभम अंडोला, दीपक जोशी सक्रिय हैं!
अब वन अधिकार संगठन ने भी बिंदुखत्ता लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में तैयारी तेज कर दी है और अब तक जनता को ठगने वालों का करारा जवाब देने का मन बनाया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *अकादमी में कमिश्नर ने साझा की जानकारी*! पढ़ें नैनीताल अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *अवैध होम स्टे संचालित हो रहे हैं उनका निर्माण कार्य भी अति शीघ्र बंद करें*! पढ़ें : आयुक्त के दरबार में और क्या पहुंची समस्या…
ब्रेकिंग न्यूज: *महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने उतरी *खष्टी बिष्ट*! पढ़ें : कहां बांटे मनोनयन पत्र…