

लालकुआं। भाजपा प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित के खिलाफ कांग्रेस अस्मिता यादव को उतारेगी। सूत्रों के अनुसार पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा की बहु डॉ अस्मिता यादव के मैदान में उतरने से लालकुआं में हलचल मच गई है।
धरती पकड़ नेता के नाम से चर्चित पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा की जगह अब उनकी बहु मैदान में उतरने जा रही हैं। अस्मिता यादव के मैदान में उतरने से लालकुआं की सियासत में नया समीकरण बनने जा रहा है।
भाजपा ने भी मजबूत प्रत्याशी को टिकट दिया है तो कांग्रेस ने रामबाबू मिश्रा पर विश्वास जताया है।
सभी प्रत्याशी 30 दिसंबर को नामांकन करेंगे। भाजपा और कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी ने भी संघर्ष को त्रिकोणीय बनाने की ठान ली है। नामांकन में शक्ति प्रदर्शन भी होगा इसके लिए आज कई उम्मीदवारों ने अनुमति ली है।
भाजपा नेताओं ने जन संपर्क अभियान शुरू कर दिया है तो कांग्रेस और निर्दलीय भी नामांकन के बाद मैदान में उतरने का मन बना रहे हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
आम आदमी की जेब पर फिर महंगाई की मार: कल से महंगा होगा आंचल दूध, पनीर और क्रीम के भी बढ़े दाम; देखें पूरी रेट लिस्ट
देहरादून कैंट की बदलेगी तस्वीर: सीएम धामी ने दी 48.44 करोड़ की 23 परियोजनाओं की सौगात, डिग्री कॉलेज और चौड़ी सड़कों समेत कीं 8 बड़ी घोषणाएं
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित