

बिंदुखत्ता। स्थानीय विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने आज दल बल के साथ गौला नदी के तटीय इलाकों का निरीक्षण कर संबंधित विभाग को जल्द से जल्द तटबंध बनाने का आदेश दिया।
आगामी बरसात में गौला नदी द्वारा बिंदुखत्ता के इंद्रानगर और रावतनगर चौड़ाघाट में आबादी और जंगल के कटाव की संभावना के दृष्टिगत आज वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दोनों ही क्षेत्रों का स्थलीय और ड्रोन से निरीक्षण किया।




विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने युद्ध स्तर पर कार्य शुरु करने के निर्देश दिये विधायक ने कहा कार्य अच्छा हो जिससे क्षेत्रवासियो की भूमि सुरक्षित रह सके। उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्या सुनी और कहा वह जनता के सेवक हैं हर समस्या का हल निकलना चाहिए इसके प्रयास जारी रहेंगे।
निरीक्षण के दौरान D F O तराई पूर्वी हिमांशु बागरी,S D O अनिल जोशी,तहसीलदार लालकुआं युगल किशोर पांडे, R O गौला चंदन सिंह अधिकारी, वरिष्ठ भा ज पा नेता कुंदन सिंह चुफाल, चामू राणा,केवल जोशी,राजेंद्र बिष्ट,सोनू पांडे , सहित ग्रामवासी और अधिकारी मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *बूढ़े का दिमाग सनका कर दी दराती से महिला की हत्या*! पढ़ें कहां हुई हत्या…
ब्रेकिंग न्यूज: *अधिकारियों/कर्मचारियों एवं शिक्षकों की सूची निर्धारित प्रारूप-1 एवं प्रारूप-2 में एक्सल शीट पर देने को बोला*, *अब वेतन रोकने के निर्देश*! पढ़ें ~ चुनावी तैयारी मिशन 2027
ब्रेकिंग न्यूज: *अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के बी.एल.ए.-1 के साथ की समीक्षा*! (Special Intensive Revision) को लेकर पढ़ें~ नई अपडेट…