Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

दूध लेने जा रहे पूर्व सैनिक को कार ने ठोका! हालत चिंताजनक! पढ़ें बरेली रोड अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। आज सुबह भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सेवानिवृत जवान आनंद पांडे निवासी नारायण पुरम बबूर गुम्टी हल्दूचौड़ को गत प्रातः दूध लेने को जाने के दौरान पीछे से आई तेज गति की स्विफ्ट डिजायर कार द्वारा टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

घायल जवान को ग्राम प्रधान हरेंद्र असगोला एवं अन्य सहयोगियों द्वारा पहले डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया गया, उसके बाद दिल्ली से आए घायल जवान के बच्चों द्वारा उन्हें नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नए मंत्रियों का हुआ स्वागत*! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट...

इधर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों में उक्त कार जवान को पीछे से टक्कर मारते हुए साफ दिखाई दे रही है, जिसकी तलाश के लिए क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई है।

इधर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामला कोतवाली लालकुआं के संज्ञान में नहीं है, वह क्षेत्र के तमाम सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए टक्कर मारने वाली कार का पता लगाएंगे।

विदित रहे कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए लगभग 60 वर्षीय आनंद पांडे नारायणपुरम बबूर गुम्टी हल्दूचौड़ में पत्नी के साथ निवास करते हैं, उनके दोनों बच्चे नोएडा में सर्विस करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना

गत 17 फरवरी की प्रातः 5:25 में वह मॉर्निंग वॉक एवं दूध लेने के लिए जा रहे थे इसी दौरान पाल स्टोन क्रेशर के सामने लालकुआं की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें