
लालकुआं। आज सुबह भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सेवानिवृत जवान आनंद पांडे निवासी नारायण पुरम बबूर गुम्टी हल्दूचौड़ को गत प्रातः दूध लेने को जाने के दौरान पीछे से आई तेज गति की स्विफ्ट डिजायर कार द्वारा टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल जवान को ग्राम प्रधान हरेंद्र असगोला एवं अन्य सहयोगियों द्वारा पहले डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया गया, उसके बाद दिल्ली से आए घायल जवान के बच्चों द्वारा उन्हें नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इधर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों में उक्त कार जवान को पीछे से टक्कर मारते हुए साफ दिखाई दे रही है, जिसकी तलाश के लिए क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई है।
इधर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामला कोतवाली लालकुआं के संज्ञान में नहीं है, वह क्षेत्र के तमाम सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए टक्कर मारने वाली कार का पता लगाएंगे।
विदित रहे कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए लगभग 60 वर्षीय आनंद पांडे नारायणपुरम बबूर गुम्टी हल्दूचौड़ में पत्नी के साथ निवास करते हैं, उनके दोनों बच्चे नोएडा में सर्विस करते हैं।
गत 17 फरवरी की प्रातः 5:25 में वह मॉर्निंग वॉक एवं दूध लेने के लिए जा रहे थे इसी दौरान पाल स्टोन क्रेशर के सामने लालकुआं की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गई।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें





Subscribe to my channel
More Stories
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित
ब्रेकिंग न्यूज: *शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है* ! *अनुपस्थित सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों पर होगी सख्त कार्रवाई*! पढ़ें~ नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहां किया निरीक्षण…
देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की दहाड़, CM धामी की बड़ी घोषणा— अब कॉलेज छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री