Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: राजस्व गांव के लिए बिंदुखत्ता की जनता ने सीएम पुष्कर धामी को दिया ज्ञापन! पढ़ें क्या लग रहे आरोप…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने तहसीलदार के माध्यम से सीएम पुष्कर धामी को ज्ञापन सौंपा गया।

ADVERTISEMENTS

ज्ञापन में वन अधिकार समिति और पूर्व सैनिक संगठन ने संयुक्त रूप से ज्ञापन दिया जिसमें भाजपा, कांग्रेस तथा निर्दलीय नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान समिति के संरक्षक श्याम सिंह रावत ने कहा हमारे जन प्रतिनिधि कह रहे हैं कि कागजी कार्रवाई में कमी रह गई है जबकि ये सरासर झूठ है लोगों को बरगलाया जा रहा है, जबकि कागज पूरे होने के बाद ही शासन को प्रेषित की गई थी जो वन विभाग को भेज दी गई है जबकि उसे राजस्व परिषद जाना है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्वच्छ पेयजल ही पीने की ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने की अपील*! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने कहा मानवाधिकार आयोग में भी ये समस्या जाएगी तब भी सरकार को जवाब देना पड़ेगा इसलिए समय रहते बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित कर दिया जाना चाहिए।

ज्ञापन देने के दौरान पूर्व नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष भरत नेगी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, कांग्रेस नेता भुवन पाण्डेय, प्रमोद कालोनी, परिहार पुर्दू, मोहन कुंडाई, बसंत पांडे, अर्जुन नाथ, भुवन भट्ट, हरीश भट्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें