Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं: दुग्ध संघ अध्यक्ष की बड़ी कार्यवाही,GST चोरी करने पर इस कंपनी पर लगाया 1 cr का जुर्माना,…वेतन में करी भारी–भरकम बढ़ोतरी

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक में जीएसटी का एक करोड रुपए जमा ना करने पर डेरी में पूर्व में कार्यरत संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने एवं 1000 क्षमता वाला हाल बनाने समेत डेढ़ दर्जन से अधिक प्रस्ताव पारित किए गए।नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि आज आयोजित प्रबंध कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अतिकुशल श्रेणी के कामगार का मानदेय 15,500 से बढ़ाकर 25,000, किया गया, कुशल श्रेणी का 14,000 से 23,000, अर्ध कुशल श्रेणी का 13,000 से 22,000 तथा अकुशल श्रेणी का मानदेय 12,000 से बढ़ाकर 21,500 कर दिया गया। उन्होंने बताया कि संस्था में कार्यरत कामगारों को वर्दी के साथ एक लाख लोन, भवन ऋण को 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख करने को मंजूरी दे दी गई है, वार्षिक अधिवेशन हेतु एक हजार क्षमता वाले हॉल के निर्माण करने का निर्णय लिया गया है,दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि दुग्ध उत्पादन को 1.10 लाख लीटर से बढ़ाकर 1.50 लाख लीटर करने के लिए कार्य योजना बनाने तथा विपणन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विशेष योजना बनाने का निर्णय लिया गया है, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 10 करोड़ रुपये साइलेज परियोजना व 11 करोड़ प्रोत्साहन राशि के लिए जारी किए गए हैं।उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के इपीएफ का 35 लाख रुपये गवन करने पर सिद्धि इंटरप्राइजेज के खिलाफ कार्रवाई करने, सिद्धि एंटरप्राइजेज पर बकाया 1. करोड़ 2 लाख रुपए जीएसटी न जमा करने पर फर्म से वसूली एवं कानूनी कार्रवाई का निर्णय भी लिया गया।इस मौके पर बिंदुखत्ता स्थित हरीश पवार स्कूल की टीम को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरी बार फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 35,000 आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। आगामी वार्षिक अधिवेशन की तिथि 25 सितम्बर से 15 अक्टूबर के बीच तय करने का निर्णय लिया गया।इस अवसर पर प्रबंध कमेटी सदस्य किशन सिंह बिष्ट, हेमा देवी, दीपा रैक्वाल कृष्ण कुमार शर्मा, दीपा बिष्ट गोविन्द मेहता, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, आनन्द नेगी, सामान्य प्रबंधक डॉ. पीएस नागपाल, प्रभारी वित्त उमेश पठालनी, प्रभारी प्रशासन/विपणन संजय सिंह भाकुनी, प्रभारी उपार्जन सुभाष बाबू शहीद कई अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें