Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Lalkuan News:-हिंदू बनकर होटल में रुके संप्रदाय विशेष के युवक व हिन्दू युवती को पुलिस ने दबोचा, युवक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। हिंदूवादियों की सूचना के बाद नगर के एक होटल में रंगरेलियां मना रहे धर्म विशेष के युवक के साथ युवती को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, युवक ने पहचान छुपा कर हिंदू नाम से कमरा किराए में लिया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर को नगर के हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी कि धर्म विशेष का एक युवक हिंदू युवती को लेकर नगर के स्टेशन चौराहे पर स्थित एक होटल में लेकर गया है, हिंदूवादी कार्यकर्ता उक्त होटल में जैसे ही पहुंचे तो पुलिस ने भी छापेमारी कर दी, इस दौरान मौके से युवक और युवती को दबोच लिया, उक्त युवक ने गौरव शर्मा के नाम की आईडी होटल में दी थी, जबकि वह दूसरे धर्म का बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों को वहां से हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया, देर शाम तक दोनों से पूछताछ जारी थी, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा के अनुसार पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।फ़ास्ट न्यूज़ 👉 315 बोर के तमंचे व कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तारइधर हिन्दूवादी नेता कमल मुनि जोशी ने बताया कि लालकुआं में हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को गुप्त सूचना मिली थी कि एक विशेष समुदाय का युवक हिन्दू महिला को लेकर रेलवे स्टेशन तिराहे के समीप स्थित एक होटल में आया है, जिसके बाद सगंठन के कार्यकताओं द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि युवक ने फर्जी आईडी लगाकर होटल में कमरा लिया है। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *एक सप्ताह में गंगोत्री/यमुनोत्री के 75,924 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके*! पढ़ें चारधाम यात्रा अपडेट...
Ad

पुलिस का कहना है कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए हिन्दूवादी कार्यकताओं को वापस भेज दिया।इस मौके पर हिन्दूवादी नेता कमल मुनि जोशी, सुभाष नागर, विजय लोहनी, मनोज गुप्ता, विकास गुप्ता, आलोक वर्मा, जितेन्द्र नेहरा, शोभित त्यागी, आकाश सहित भारी संख्या हिन्दूवादी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें