

हल्द्वानी। पहाड़ों में बी एस एन एल की नेटवर्किंग सही न होने से भड़के लोगों ने आज हल्द्वानी में दीपक मेवाड़ी की अगुवाई में बी एस एन एल ऑफिस का घेराव किया और पहाड़ में नेटवर्क की समस्या ठीक करने की मांग की।
इस दौरान लोगों ने ऑफिस के मुख्य द्वार पर धरना दिया जिससे विभाग ने पुलिस बुला ली, लेकिन आंदोलनकारी पुलिस से भिड़ गए। कोतवाल राजेश यादव ने आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया और आंदोलन बुध पार्क में करने को कहा, लेकिन दीपक मेवाड़ी और अन्य लोगों ने किसी की नहीं सुनी।
इसके बाद पुलिस ने विभाग के अधिकारी वर्ग को बाहर बुलाया तब कहीं वार्ता के लिए आंदोलनकारी राजी हुए। लोगों का आरोप है कि नेटवर्क के लिए पेड़ पर चढ़ना पड़ रहा है इस हाल में ऑन लाइन पढ़ाई करने वाले बच्चे परेशान हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
आम आदमी की जेब पर फिर महंगाई की मार: कल से महंगा होगा आंचल दूध, पनीर और क्रीम के भी बढ़े दाम; देखें पूरी रेट लिस्ट
देहरादून कैंट की बदलेगी तस्वीर: सीएम धामी ने दी 48.44 करोड़ की 23 परियोजनाओं की सौगात, डिग्री कॉलेज और चौड़ी सड़कों समेत कीं 8 बड़ी घोषणाएं
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित