Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व निधि को लेकर विकास भवन में बैठक*! पढ़ें काठगोदाम का किसे मिला जिम्मा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। विकास भवन सभागार में मंगलवार, 26 मई 2026 को दोपहर 2 बजे मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व निधि की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे व जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री अमित वाजपेयी ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं क्षेत्र के हाइवे में चार दिन के भीतर चार जवान मौतों से दहशत

जनपद के सभी प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधियों ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत पूर्व में किए गए और वर्तमान में चल रहे कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

समीक्षा के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने जिले के विकास और जनहित के लिए बैंकों को नए कार्य आवंटित किए।

इनमें नैनीताल जिले का सौंदर्यीकरण, सौर ऊर्जा लाइट, बाड़बंदी, वाहनों की व्यवस्था, वन्यजीवों के लिए पिंजरा स्थापना और शिक्षा में सहयोग के कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इसके अंतर्गत विशेष रूप से बैंक ऑफ बड़ौदा को तिकोनिया चौराहे के सौंदर्यीकरण और रखरखाव तथा केनरा बैंक को काठगोदाम चौराहे का सौंदर्यीकरण और रखरखाव का महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *65.40 लाख की पकड़ी स्मैक*! पढ़ें कहां पकड़ी गई और कितने आरोपी लगे हाथ...

मुख्य विकास अधिकारी ने बैंकों को सभी आवंटित कार्यों को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें