Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान इंजीनियर और मिस्त्री की मौत! पढ़ें टनकपुर अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

टनकपुर। यहां एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में ( रविवार ) को निर्माणाधीन शौचालय के टैंक की सटरिंग खोलने के दौरान कार्यदायी संस्था के एक इंजीनियर सहित दो लोगों की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक प्रथम दृष्टया दोनों की मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में करवट लेगा मौसम: चार जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, तापमान में गिरावट के आसार
Ad

जानकारी के अनुसार टनकपुर के छीनीगोठ स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में रविवार को छात्रावास के शौचालय के पिट का निर्माण कराया जा रहा था।

पिट में डाली गई लिंटर की सटरिंग को रविवार करीब ढाई बजे खोला जा रहा था। इस दौरान 24 वर्षीय मिस्त्री हसन पुत्र तौकीर रजा निवासी ग्राम नौगांव तहसील बीसलपुर जिला पीलीभीत पिट में गया, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आया।

इस पर निर्माण कंपनी के 28 वर्षीय इंजीनियर शिवराज चौहान पुत्र प्रेम सिंह निवासी चगेटी, भनौली दन्या जिला अल्मोड़ा भी उसे देखने पिट के नीचे उतरे।

जब वह भी काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो काम कर रहे मजदूरों ने साइट पर दूसरे इंजीनियर को सूचना दी। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और पिट में अचेत पड़े दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गीता कहती है कि इंद्रियों से श्रेष्ठ मन, मन से श्रेष्ठ बुद्धि और बुद्धि से परे आत्मतत्त्व है*! पढ़ें= शरद पूर्णिमा पर खास अपडेट...

दोनों ने चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। इस घटना की जांच शुरू हो गई है कि इतना बड़ा हादसा किस चूक से हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें