Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

टुगेदर फॉर बैटर इंटरनेट पर कार्यशाला का आयोजन! पढ़ें जरूरी खबर…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल । मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन भीमताल में सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में टुगेदर फॉर बैटर इंटरनेट पर कार्यशाला का आयोजन किया गया |

ADVERTISEMENTS

जिसमें जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी ने बताया कि विशेष रूप से बच्चों और युवाओं के लिए इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने और जागरूकता बढ़ाने के लिए फरवरी के दूसरे मंगलवार को विश्व स्तर पर सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया जाता है। साथ ही सुरक्षित इंटरनेट दिवस 11 फरवरी 2025 को “एक साथ बेहतर इंटरनेट के लिए” थीम के तहत मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *तीन बालिका अचानक लापता*! पढ़ें~ चोरगलिया अपडेट...

उन्होंने इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग हेतु विविध इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को संवेदनशील बनाने, साइबर स्वच्छता के लिए सर्वोत्तम अभ्यास को बढ़ावा देने, प्रमुख साइबर खतरों और शमन तकनीकों के बारे में उपयोगकर्ताओं को शिक्षित करने और नागरिकों के बीच इंटरनेट के जिम्मेदार उपयोग को प्रोत्साहित करने बारे में बताया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें