Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: नगीना कालोनी से उजाड़े गए गरीबों के पुनर्वास की मांग को लेकर जुलूस प्रदर्शन! पढ़ें: आंदोलनकारी नेता प्रकाश उत्तराखंडी ने क्या दी चेतावनी…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लाल कुआं। आज उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के आह्वान पर रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व में नगीना कॉलोनी के हजारों परिवारों को उजाड़ने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा अब तक उनका पुनर्वास नहीं किए जाने के खिलाफ साप्ताहिक हाट बाजार में विशाल जनसभा के बाद लाल कुआं नगर में विशाल रैली और जुलूस निकाला।

ADVERTISEMENTS

इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रमुख राज्य आंदोलनकारी एवं उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश उत्तराखंडी ने कहा कि वह स्वयं इन गरीबों को हटाए जाने से पूर्व इनका पुनर्वास किए जाने की मांग को लेकर सन 2011 में तहसील लाल कुआं में 10 दिन का आमरण अनशन कर चुके हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में श्रम विभाग के कैंप की झूठी खबर से जुटीं महिलाएं, अब इस दिन लगेगा कैंप... देखें वीडियो

इसके बाद तत्कालीन उप जिलाधिकारी द्वारा तत्कालीन जिलाधिकारी को लाल कुआं क्षेत्र में राजस्व भूमि नहीं होने का हवाला देते हुए कहा गया था कि उचित होगा कि प्रभावित परिवारों के विस्थापन हेतु वन विभाग के नियंत्राधीन भूमि के संबंध में वन विभाग से भी आख्या प्राप्त कर ली जाए ।

बावजूद इसके गरीबों के उत्थान हेतु कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाना चिंता का विषय है । श्री उत्तराखंडी ने कहा कि उक्त लोग जो नगीना कॉलोनी से उजा ड़े गए हैं वह बहुत ही कष्टमई जीवन जीने को मजबूर हो चुके हैं ।

उन्होंने कहा छत छिन जाने से अब किराए के मकानों में मुश्किल जीवन यापन कर रहे हैं। कुछ तो ऐसे हैं जो किराए की जमीन पर अपनी झोपड़ी बनाकर रहने को मजबूर है।उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पूर्व में भी स्थानीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट जी को भी ज्ञापन दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्वच्छ पेयजल ही पीने की ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने की अपील*! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

रैली साप्ताहिक बाजार से होते हुए रेलवे स्टेशन, कोतवाली चौराहा, गुरुद्वारा मार्केट होते हुए तहसील लाल कुआं में पहुंची उसके बाद उप जिलाधिकारी लाल कुआं के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र यथा शीघ्र इन गरीबों का पुनर्वास ना होने पर बृहद आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी ।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम बहादुर, राधा देवी ,शांति देवी, बी रुबीना ,विष्णु राजपूत, भूप सिंह, रेखा, हनीफ अली, आशिया, तुलसी, नूर जहां बेगम, निशा, रामप्यारी, रेखा समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें