Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

स्वरोजगार समाचार अपडेट: सरस मेले में क्रेता और विक्रेता के बीच संवाद! पढ़ें दूसरे दिन कितने ब्लॉक के उद्यमियों ने किया प्रतिभाग…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । सरस मेले में दूसरे दिन आठ विकास खंडों के 100 से अधिक उद्यमियों ने हिस्सा लिया। हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित इस दस दिवसीय सरस आजीविका मेले के दौरान द्वितीय दिवस रविवार को क्रेता एवं विक्रेता के बीच संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यशाला में नैनीताल जिले के आठों विकास खण्डों से आए स्वयं सहायता समूहों के 100 से अधिक उद्यमियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। ग्रामोथान परियोजना (रीप) द्वारा आयोजित क्रेता-विक्रेता कार्यशाला में महिला उद्यमियों एवं विक्रेताओं के बीच संवाद एवं बाजारी अनुबंध पर चर्चा की गई।

कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने कहा कि महिला समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है,उनके उत्पादों को बेहतर बाजार कैसे उपलब्ध हो तथा वह किस प्रकार अपनी आजीविका को आगे बढ़ा सकें उसी उद्देश्यों को लेकर ये सरस आजीविका मेला व यह कार्यशाला का आयोजन किया गया है,सभी इस कार्यशाला में दी गई विभिन्न जानकारी का लाभ अवश्य उठाएं।

यह भी पढ़ें 👉  चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी ने अवगत कराया कि प्रदेश में महिलाओं की आर्थिकी उन्नति के लिए राज्य सरकार द्वारा महिला समूहों हेतु अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं,आज समूह की महिलाएं निरंतर आगे बढ़ रही हैं।

कार्यशाला में संचालन जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामोथान नैनीताल डॉ सुरेश मठपाल ने जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम उत्थान परियोजना अंतर्गत नैनीताल जिले में 50 सरकारों एवं 500 समूह के माध्यम से 50000 से अधिक ग्रामीण परिवार जुड़े हुए हैं और अपनी आजीविका को बढ़ा रहे हैं।

कार्यशाला में 10 से अधिक विक्रेताओं द्वारा भी प्रतिभाग किया गया एवं समूह के उत्पादों को क्रय करने हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने हैड़ियागांव, चकबहेड़ी, सलड़ी में देखे विकास कार्य*! पढ़ें क्या दिए निर्देश...

इस दौरान समूह सदस्यों द्वारा उत्पादों की प्रदर्शन भी लगाई गई जिसमें दाल, मसाले अन्य उत्पाद जिसमें जूट के उत्पाद शहद, दुग्ध उत्पाद, हर्बल उत्पाद के अतिरिक्त लोककला प्रदर्शनी आदि लगाई गई। इस दौरान 10 पशु सखियों को किट भी वितरित किए गए।

कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिला समूहों की सदस्यों द्वारा एक दूसरे को अपने कार्यों व अनुभवों को सांझा किया गया। कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिला समूह की सदस्य,क्रेता-विक्रेता,विभागों के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें