Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

हिंदी ब्रेकिंग न्यूज: हरीश पनेरु बोले 69 विधायक चुप क्यों रहे ? सिर्फ 1 विधायक ने किया मंत्री के बयान का विरोध! पढ़ें नई दिल्ली अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। जंतर मंतर पर आंदोलन की अगुवाई कर गिरफ्तार होने वाले हरीश पनेरु ने रिहा होने के बाद नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने उत्तराखंड को ललकारा है साथ ही 69 विधायक चुप रहकर प्रेम चंद्र अग्रवाल की बातों को अपमान को सुनते रहे सिर्फ एक विधायक उत्तराखंड का प्रेमी निकला जबकि शेष मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल की बातें सुनकर मूक सहमति जता रहे थे।

उन्होंने कहा कौरव सेना की संख्या अधिक ही सकती है लेकिन उत्तराखंड देव भूमि है यहां पाण्डवों की ही विजय होगी! उन्होंने कहा उत्तराखंड की जनता का अपमान करने वाले मंत्री को अब तक पद से नहीं हटाया गया है जो राज्य की जनता का अपमान है।

पुलिस हिरासत से छूटने के बाद दर्जनों लोग मीडिया से मुखातिब हुए और कहा कि बड़े आंदोलन के लिए फिर से जनता को मोर्चा सम्हालना पड़ेगा। इस अवसर पर बुराड़ी गांव से भारी संख्या में लोगों ने आंदोलन में हिस्सा लिया और कुछ लोग उत्तराखंड से भी जंतर मंतर पर आंदोलन करने पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कोर्ट के आदेश पर शुद्ध पेयजल को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित*! पढ़ें~ कहां करें संपर्क...

बताया गया है मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के बयान को लेकर प्रवासी उत्तराखंड के लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें