Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

जनपद नैनीताल में इतने बूथ! वैलेट पेपर से होगा मतदान! पोलिंग बूथों पर पार्टियां रवाना! पढ़ें निकाय चुनाव तैयारी…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। तेईस जनवरी को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर एमबी इंटर कॉलेज में जिले का कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से जिले के सभी निकायों, हल्द्वानी, रामनगर, नैनीताल, भीमताल, भवाली व लालकुआं के लिए मतदान किट्स व बैलेट पेपर्स का होगा।

ADVERTISEMENTS

जिले में सभी निकायों में कुल 164 मतदान केंद्र और 402 बूथ हैं। इनमें हल्द्वानी में 96 मतदान केंद्र व 289 बूथ, रामनगर में 19 केंद्र व 45 बूथ, नैनीताल में 21 केंद्र व 32 बूथ, भवाली में 7 केंद्र व 7 बूथ, भीमताल में 8 केंद्र व 10 बूथ, लालकुआं में 7 केंद्र व 8 बूथ, कालाढूंगी में 6 मतदान केंद्र व 11 बूथ शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहुंचेंगे सीएम पुष्कर धामी*! पढ़ें~~ पूरा कार्यक्रम...

एमबी इंटर कॉलेज में निकायवार वितरण के लिए व्यवस्था की गई है। इसके लिए मंगलवार को मतदान किट्स की फाइनल पैकेजिंग की गई। प्रत्येक किट में मतदाता सूची, जरूरी फॉर्म, स्टेशनरी, मतपेटी सील करने के लिए सामग्री आदि रखी गई है। इसके अलावा बूथवार मतदाताओं के हिसाब से बैलेट पेपर भी वितरित किए जाएंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम शिवचरण द्विवेदी बताया कि सभी निर्वाचन अधिकारियों को समय से बैलेट पेपर दे दिए गए हैं, उन्होंने मतदान किट्स व बूथ के अनुसार बैलेट पेपर्स की बंडलिंग कर ली है। बुधवार की सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टियों को बस्ते देकर रवाना किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी में चल रहा भाजपा का चिंतन*! पढ़ें~ उत्तराखंड की बड़ी खबर...

अति संवदेनशील व संवेदनशील बूथजिले में कुल 52 मतदान केंद्र 120 बूथ संवदेनशील और 71 मतदान केंद्र व 185 बूथ अतिसंवेदनशील चिन्हित किए गए हैं।

इनमें हल्द्वानी में 30 मतदान केंद्र व 86 बूथ संवेदनशील एवं 46 मतदान केंद्र व 144 बूथ अतिसंवेदनशील, रामनगर में 8 केंद्र व 18 बूथ संवेदनशील, 6 केंद्र व 14 बूथ अतिसंवेदनशील, नैनीताल में 5 केंद्र व 7 बूथ संवेदनशील एवं 12 केंद्र व 17 बूथ अतिसंवेदनशील, भवाली में 2 केंद्र व 2 बूथ संवेदनशील, 2 केंद्र व 2 बूथ अतिसंवेदनशील, भीमताल में 3 केंद्र व 3 बूथ संवेदनशील एवं 1 केंद्र व 2 बूथ अतिसंवेदनशील, लालकुआं में 2 केंद्र व 2 बूथ संवेदनशील एवं 5 केंद्र व 6 बूथ अतिसंवेदनशील और कालाढूंगी में 2 मतदान केंद्र व 2 बूथ संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें