Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन पर लगे भारत माता जिंदाबाद के नारे! पढ़ें किसने दी बधाई…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य प्रीति आर्या के नेतृत्व में संस्था माध्यम से T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर संस्था पदाधिकारियों ने तिरंगा झंडा लहराकर भारत माता की जयकारों के साथ हर्ष उल्लास मनाकर भारतीय क्रिकेट टीम सहित देशवासियों को वर्ल्ड कप जीत की मंगलमय शुभकामनाएं दी।

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य मनीष साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि भगवान के आशीर्वाद से भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप जीतकर पूरे भारत देश को नई उमंग उत्साह के साथ खुशी से भर दिया है जिसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।

क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने लगभग हारे हुए मैच को अपने शानदार प्रदर्शन से जीत में परिवर्तन कर दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर विजयी विश्व तिरंगा प्यारा विश्व में लहराकर क्रिकेट जगत के इतिहास में स्वर्णिम कीर्तिमान स्थापित कर भारत का नाम विश्व में रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *डॉ सुशीला तिवारी स्कूल के परीक्षाफल रहा शत प्रतिशत*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

जो युगों युगों तक भारतीय क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का श्रोत बना रहेगा इस शानदार ऐतिहासिक जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम सहित सभी देशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं।

इस दौरान हर्ष उल्लास से शुभकामनाएं देने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू महामंत्री चिरौंजी लाल प्रीति आर्या समाजसेवी हेमन्त साहू सूरज मिस्त्री दीपक कुमार सुशील राय मनीष साहू निखिल कुमार सुशीला देवी नवल आर्या रितिक साहू रोहतास प्रजापति अंकित वाल्मीकि राजवीर सिंह करण बिष्ट निलेश गुप्ता अमन कुमार सूरज कुम्हार मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें