Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज:संजय वन के निकट मिली युवक की लाश! हत्या की आशंका! मृतक की पहचान के प्रयास जारी! पढ़ें अपराध का जंगल (संजय वन) अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

पंतनगर/रुद्रपुर। संजय वन में लाश मिलने का सिल सिला थमने का नाम नहीं ले रहा है! यहां थाना अंतर्गत संजय वन के समीप हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग के किनारे चादर ओढा कर पड़े अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त नहीं होने से उक्त घटना के खुलासे को लेकर पुलिस पशोपेश में पड़ी हुई है।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के मुताबिक कोतवाली पुलिस का पहला लक्ष्य मृतक युवक की शिनाख्त कराना है। यहां हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग में संजय वन और टांडा रेंज कार्यालय के बीच सड़क के किनारे गड्ढे में आज प्रातः पुलिस को एक युवक का शव बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा: बदरीनाथ हाईवे पर बेकाबू होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 8 की मौत, 26 गंभीर रूप से घायल

पुलिस के अनुसार मृतक युवक को चादर ओढ़ाई गई थी तथा उसके शव के 10 मीटर आगे एक पेड़ के नीचे एक बैग मिला है, जिसमें दो जोड़ी मोजे और एक मिल्टन की बोतल रखीं हुई थी।

यह क्षेत्र ढिमरी ब्लॉक के प्लाट संख्या 19 में आता है। मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने जांच की है दूसरी ओर मृतक के शरीर में चोट के निशान भी पाए गए हैं।

मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। अब दो दिन तक उसकी पहचान करने के प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आम आदमी की जेब पर फिर महंगाई की मार: कल से महंगा होगा आंचल दूध, पनीर और क्रीम के भी बढ़े दाम; देखें पूरी रेट लिस्ट

उसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी डी आर वर्मा ने बताया कि मृतक की उम्र 24- 25 वर्ष लग रही है, उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किया जा रहे हैं, तथा पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है। इस घटना से फिर एक बार संजय वन सुर्खियों में आया है।

बताते चलें यहां संजय वन अपराधियों की शरण स्थली भी कहा जाता है क्योंकि कई लोगों के शव संजय वन में मिल चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें