Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

भगवान श्री राम की लीला में मर्यादा से रहने का संदेश आज प्रासंगिक हो गया है! पढ़ें : राजीव नगर प्रथम बिंदुखत्ता की श्री रामलीला अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। राजीव नगर प्रथम बिंदुखत्ता में तृतीय दिवस की श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के सुपुत्र हेमवती नंदन दुर्गापाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर पाण्डेय ने संयुक्त रूप से रीबन काटकर किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर श्री दुर्गापाल ने कहा भगवान श्री राम ने जो आदर्श स्थापित किए थे उनको अंगीकार करके ही हम अपने जीवन को मर्यादित कर सकते हैं। प्रभु श्री राम ने अपनी लीला में जो मर्यादा का पाठ पढ़ाया वह आज भी प्रासंगिक है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिकों को मिला तोहफा, सीएम ने किया सीएसडी कैंटीन व सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण।

इस अवसर पर भाजपा नेता श्री पाण्डेय ने कहा भगवान श्री राम ने जिस तरह रामराज की स्थापना कर समाज को जीने की कला सिखाई थी उसे अपनाकर ही मानव जीवन का कल्याण संभव है। उन्होंने कहा श्री राम ने मर्यादा का जो पाठ पढ़ाया उसे अपनाकर ही मानव जीवन के कल्याण हो सकता है। उन्होंने एक सुंदर भजन भी सुनाया।

कमेटी की ओर से अध्यक्ष हरीश बिसोती, प्रबंधक जीवन जोशी, सचिव सुरेश दानू, उपाध्यक्ष गोविंद सिंह गड़िया, धन सिंह गड़िया, प्रकाश चंद्र मिश्रा, धर्मवीर सिंह, बलवंत सिंह बिष्ट, मुकुल पाण्डेय आदि ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।

धनुष यज्ञ की लीला देखने भारी भीड़ पांडाल में समापन तक जमी रही। I

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में चला सख्त अभियान, तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई होगी*! पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें