Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: कोचिंग संचालक पर बच्चे को घायल करने का आरोप! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। यहां राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता निवासी कक्षा 6 के छात्र की कोचिंग संचालक द्वारा पिटाई का मामला सामने आया है।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार जवाहर नगर में सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में तैयारी के लिए डिफेंस एकेडमी कोचिंग क्लास के संचालक द्वारा पिटाई कर कान क्षतिग्रस्त करने के खिलाफ पीड़ित छात्र के पिता ने पंतनगर कोतवाली में तहरीर दी है।

कोचिंग संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।बिंदुखत्ता के राजीव नगर प्रथम निवासी विनोद बिष्ट द्वारा पंतनगर थाने में तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहुंचेंगे सीएम पुष्कर धामी*! पढ़ें~~ पूरा कार्यक्रम...

तहरीर में कहा है कि उनका पुत्र जतिन बिष्ट उम्र 12 वर्ष कक्षा-6 का छात्र सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु पिछले एक वर्ष से निरंतर वीजे डिफेन्स एकेडमी कोचिंग क्लास जवाहर नगर जिसके संचालक विकास जोशी हैं में पढ़ने जा रहा है।

गत 16 सितंबर को समय लगभग सायं 04:30 बजे जब वह डिफेन्स एकेडमी कोचिंग क्लास जवाहर नगर गया तो वहां कोचिंग सेन्टर में ही किसी बात पर उक्त कोचिंग सेन्टर के संचालक विकास जोशी ने उसके पुत्र जतिन बिष्ट को बुरी तरह से मारा।

उसके कान पर 9 थप्पड़ मार दिये, जिससे उसके पुत्र के कान में गंभीर चोट आई है। इसके बाद उसने अपने पुत्र को हल्द्वानी के शोभन सिंह जीना बेस अस्पताल में उपचार करवाया, जहां उसके कान में गंभीर चोट बताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बनभूलपुरा मामला फिर सत्रह सितंबर तक टल गया*! पढ़ें ~ हल्द्वानी अपडेट...

उन्होंने कहा कि उक्त घटना के बाद से उनका पुत्र अत्यधिक भयभीत है, उन्होंने आरोप लगाया कि कोचिंग संचालक की पिटाई से उसके बेटे का अंग भंग हो सकता है जिसके चलते वह किसी भी तैयारी से वंचित हो सकता है।

पीड़ित ने कोचिंग सेंटर संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले की पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें