Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अंतर्गत ‘ चला सफाई कार्यक्रम! पढ़ें नैनीताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अंतर्गत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ मुहिम को सफल बनाने के लिए केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), नैनीताल ने एक विशाल श्रमदान अभियान चलाया।

ADVERTISEMENTS

नैनीताल के ऐतिहासिक डीएसए फ्लैट्स मैदान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सभी कार्मिकों ने नगर पालिका, स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर स्वच्छता की अलख जगाई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल के आसपास लोग सीवर मिला पानी पीने को मजबूर*! ब्लॉक प्रमुख ने मारा छापा तो खुली जिम्मेदार महकमे की पोल! पढ़ें~ भीमताल ब्लॉक अपडेट...vdo

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन डॉ. सरस्वती खेतवाल थीं, जिनकी अगुवाई में उपस्थित जन-समूह ने एक स्वच्छ और सुंदर नैनीताल के निर्माण की शपथ ली।

शपथ के तुरंत बाद पूरे मैदान में गहन स्वच्छता श्रमदान किया गया, जिसमें विशेष रूप से प्लास्टिक और कचरा एकत्र किया गया। सीबीसी नैनीताल ने इस दौरान स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों से अपील की कि वे नैनीताल की सुंदरता बनाए रखने के लिए सफाई का विशेष ध्यान रखें।

सीबीसी, नैनीताल की नोडल अधिकारी श्रद्दा गुरुरानी तिवारी ने बताया कि सीबीसी पहले भी नैनी झील और इसके आसपास के क्षेत्रों को साफ करने के लिए कई सफल ‘स्वच्छता पखवाड़े’ और ‘प्लास्टिक मुक्त’ अभियान चला चुका है। यह ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ पहल हमारे उन्हीं निरंतर प्रयासों की कड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की अंतिम यात्रा 13 सितम्बर को निकलेगी*! पढ़ें दुखद समाचार...

इस मुहिम में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों, सरकारी कार्यालयों के कार्मिकों, नाव चालकों, हॉकर्स एसोसिएशन और खेल संगठनों से जुड़े खिलाड़ियों ने भी जोश के साथ भाग लिया, जो नैनीताल के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को दर्शाता है।

अभियान में सीबीसी नैनीताल के भास्कर जोशी, आनंद बिष्ट, दीपा जोशी, शर्मिष्ठा बिष्ट, गोपेश बिष्ट, शोभा चारक, पुष्पा देवी, दीवान सिंह, भूपेंद्र जड़ौत, राजेश नारायण सोनकर व क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज भट्ट ने सक्रिय योगदान दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें