Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

*भारत रत्न* *लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल* के विचार आज भी प्रासंगिक*! पढ़ें : श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद सीएम *पुष्कर धामी* ने क्या कहा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखंड भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

ADVERTISEMENTS

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रनिष्ठ सोच और अदम्य साहस के बल पर देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड और सशक्त भारत की नींव रखी थी और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *अहमद नदीम बने जिला सूचना अधिकारी नैनीताल*! स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की जगह पर तैनात...

सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि राष्ट्रहित के प्रति सरदार बल्लभ भाई पटेल का अटल संकल्प, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

सीएम ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और समरसता को मजबूत करने में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

उनके आदर्श और विचार आज के समय में भी प्रासंगिक हैं और हमें राष्ट्र निर्माण के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य सरकार सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर प्रदेश के समग्र विकास और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा उनके विचारों पर चल कर ही हम सही मार्ग प्राप्त कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *धामी ज्यू आब तदुक देर नि लगाओ*! हास्य कलाकार भी राजस्व गांव के लिए उतरे मैदान में! पढ़ें= लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें