

काशीपुर। यहां एक प्रॉपर्टी डीलर से दो कथित पत्रकारों ने पुलिस से सैटिंग के नाम पर एक करोड़ रुपए ठग लिए और दोनों ने दो आवासीय प्लाट भी प्रॉपर्टी डीलर से ले लिए जिसकी डीलर ने बाकायदा रजिस्ट्री भी करवाकर दी।
प्रापर्टी डीलर सौरभ अग्रवाल पुत्र राकेश कुमार ने एस एस पी को बताया कि पत्रकार विकाश गुप्ता और लवप्रीत ने एक साल से उसका जीना हराम कर दिया है। सौरव ने कहा दोनों पत्रकारों ने उसे डराया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है पुलिस उसे गुंडा एक्ट में फंसाने के चक्कर में इसलिए एक करोड़ दे दो जान बच जाएगी!
इसके बाद डीलर ने डरकर एक बार 50 लाख दूसरी बार 54 लाख दिए , इसके बाद दोनों को आवासीय प्लाट भी दिए हैं। इसके बाद भी दोनों पत्रकार उनका जीना हराम किए हैं जिससे आहत होकर उन्होंने कई बार आत्म हत्या की तक सोच ली थी।
डीलर ने पूरी आप बीती बताई तो पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की तैयारी की है। लोगों ने भी कहा है ये दोनों पत्रकार सबको पुलिस से दोस्ती होने का रोब दिखाकर ठगी करते हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें





Subscribe to my channel
More Stories
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित
ब्रेकिंग न्यूज: *शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है* ! *अनुपस्थित सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों पर होगी सख्त कार्रवाई*! पढ़ें~ नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहां किया निरीक्षण…
देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की दहाड़, CM धामी की बड़ी घोषणा— अब कॉलेज छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री