Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: बेटी के प्यार से नाखुश पिता ने अपनी ही बेटी को गंग नहर में दे दिया धक्का! बेटी की मौत, पिता गिरफ्तार! पढ़ें हृदय विदारक समाचार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

मंगलौर। हरिद्वार जनपद में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है! जहां एक पिता ने अपनी ही 18 वर्षीय बेटी को गंग नहर में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया!

ADVERTISEMENTS Ad

बेटी की इसलिए हत्या कर दी गई है क्योंकि वह एक अन्य जाति के युवक से प्रेम करती थी! यह शर्मनाक घटना रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की है, जहां आरोपी पिता ने बेटी को गंगनहर में धक्का देकर मार डाला है और अब पुलिस की गिरफ्त में है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : *जनगणना 2027 के मास्टर ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरु*!पढ़ें कब से होगी मकान/प्रतिष्ठान की गणना...

मिली जानकारी के अनुसार घटना 19 जुलाई देर शाम की बताई जा रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान गंगनहर किनारे मौजूद एक कांवड़िए ने 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी कि एक व्यक्ति ने युवती को पुल से धक्का देकर नहर में फेंक दिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई और

मौके पर मौजूद कांवड़ियों ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति युवती को बाइक पर लाया और उसे गंगनहर में धक्का दे दिया।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान प्रदीप धीमान पुत्र आत्माराम, निवासी ढालूवाला, थाना सिडकुल, हरिद्वार के रूप में हुई है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसकी बेटी प्राची एक अन्य जाति के युवक से प्रेम करती थी, जो उसे बिल्कुल स्वीकार नहीं था और

यह भी पढ़ें 👉  नींबू-मिर्ची के टोटके बेचने के बहाने करते थे रैकी, अब पहुंचे सलाखों के पीछे

उसने बेटी को कई बार समझाने की कोशिश भी की थी लेकिन जब वह नहीं मानी, तो उसने उसे गंगनहर के पुल पर ले जाकर धक्का दे दिया।

पुलिस ने तुरंत गंगनहर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया और कुछ देर बाद युवती का शव बरामद कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलौर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना ने लोगों को अंदर से तक हिलाकर रख दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें