Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: दृष्टि आई ए एस कोचिंग संस्थान के संस्थापक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति विवादों में घिरे! पढ़ें क्या है पूरा मामला…

Ad
खबर शेयर करें 👉

जयपुर। दृष्टि आई ए एस कोचिंग संस्थान के संस्थापक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति इन दिनों एक विवाद में फंसते हुए नजर आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

एक वीडियो में न्याय व्यवस्था को लेकर कथित टिप्पणी के चलते उन पर मानहानि का केस दर्ज किया गया है। विकास दिव्यकीर्ति इस केस को रद्द करवाने के लिए अब राजस्थान हाईकोर्ट का रुख किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कमिश्नर के आदेश पर दस होटलों में लगा जुर्माना! पढ़ें~ किस किस होटल में पाई अनियमितता...

जानकारी के मुताबिक इस वीडियो में न्यायपालिका और कानूनी व्यवस्था पर कुछ टिप्पणियां की गई थी, जो कथित तौर पर आपत्तिजनक मानी गई। इस मामले को लेकर अजमेर की एक निचली अदालत में शिकायत दायर की गई थी।

बताया जाता है कि अदालत ने इस पर संज्ञान लेते हुए डॉ. विकास दिव्यकीर्ति को 22 जुलाई को कोर्ट में पेश होने का समन भेजा है। अब उन्होंने इस फैसले के खिलाफ राजस्थान हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

आज याचिका पर होगी सुनवाई

इधर विकास दिव्यकीर्ति ने याचिका दायर कर मानहानि का मामला खारिज करने की मांग की है। उनकी याचिका पर 21 जुलाई को सुनवाई होगी और यह सुनवाई न्यायमूर्ति समीर जैन की बेंच में होगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *किराए के मकान में चल रहा था जिस्म फरोशी का धंधा*! पढ़ें~ महिला समेत कहां के हैं जिश्म फरोश...

जो वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था उसका टाइटल था ‘IAS vs Judge- कौन ज्यादा ताकतवर’। इस वीडियो में विकास दिव्यकीर्ति छात्रों को क्लास देते दिखाई दे रहे थे।

बताया जाता है कि क्लास के दौरान उन्होंने न्यायपालिका के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था जिसमें जज, वकील और कोर्ट के अधिकारी शामिल थे। इसी बात को लेकर वकीलों ने दृष्टि आईएएस कोचिंग के संस्थापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

आज इस मामले पर अदालत में सुनवाई होनी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें