Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: रावतनगर में दिन दहाड़े घर का ताला तोड़कर चौदह तोला सोना चोरी! गांव में मचा हड़कंप! पुलिस जांच में जुटी! पढ़ें ताजा अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता/लालकुआं। नामकरण में गए परिवार के घर का ताला तोड़कर यहां रावत नगर में दिन दहाड़े चोर चौदह तोला सोना और चांदी के आभूषण चुरा ले गए, पुलिस सूचना पाकर मौका मुआयना कर चुकी है और जांच में जुट गई है!

ADVERTISEMENTS Ad

रावत नगर बिंदुखत्ता निवासी कुंवर सिंह मेहता ने बताया वह 19 जुलाई को दिन में बारह बजे करीब संजय नगर रिश्तेदारी में नामकरण पार्टी में गए थे। घर का ताला रोज की तरह लगाकर चाबी टैक्टर के टूलबॉक्स में रख कर वह चले गए!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: "किच्छा में 35 लाख की अफीम सहित दो तस्कर गिरफ्तार*! पढ़ें कहां से लाकर करते थे कारोबार...

दो बजे करीब वह वापस आए तो घर का ताला टूटा देख कुंवर सिंह मेहता की पत्नी मूर्छित हो गई! इसके बाद देखा तो बेटे और बहु की तिजोरी से करीब चौदह तोला सोना और चांदी के आभूषण चुरा लिए गए थे! चोर ने सभी आभूषण गोशाला में लेजाकर डिब्बों से निकाल कर सभी डिब्बे एक झोले में भरकर भूसे में रख दिए!

चोर को घर की चाबी टैक्टर में रहती है ये तक मालूम था! कुंवर सिंह मेहता ने बताया उनके पास खुरपिया फार्म का एक ट्रैक्टर चालक पांच साल से काम करता है और पिछले दिनों ही उसका हिसाब किया था! कल घटना के बाद उसे फोन किया तो वह कह रहा था गांव में ही हूं घर जा रहा हूं इसके बाद से उससे बात नहीं हुई है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गीता कहती है कि इंद्रियों से श्रेष्ठ मन, मन से श्रेष्ठ बुद्धि और बुद्धि से परे आत्मतत्त्व है*! पढ़ें= शरद पूर्णिमा पर खास अपडेट...

इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस टीम ने आसपास के सी सी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं! पुलिस ने कहा है जल्द ही इसका खुलासा होगा! बताते चलें यहां सोना चांदी चोरी की कई घटना पूर्व में भी घटित होने से लगता है इसमें कोई गिरोह सक्रिय है! पुलिस ने पूर्व में भी इस तरह की घटना में आरोपी को मय जेवरात के गिरफ्तार किया है।

लोगों में इसका दिन दहाड़े घटित घटना से हड़कंप मच गया है लोग एक दूसरे से कहने लगे है घर को खाली मत छोड़ा करो और बाहरी लोगों से सतर्कता बरती जाए! पुलिस ने कहा है अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो वह कानून से बच नहीं सकता।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें