Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: रेड अलर्ट घोषित! पढ़ें मौसम समाचार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 20 जुलाई, 2025 को रेड अलर्ट एवं दिनांक 21 और 22 जुलाई, 2025 को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS

इस आशय की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी (वि/रा), नैनीताल शैलेंद्र सिंह नेगी ने मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 20 जुलाई, 2025 को जनपद में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने के साथ कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा/तीव्र से अति तीव्र वर्षा होने की संभावना के दृष्टिगत *रेड अलर्ट* की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीडीओ और ब्लॉक प्रमुख ने किया वृक्षारोपण*! पढ़ें : कितने लोग थे उपस्थित...

इसके अतिरिक्त दिनांक 21 और 22 जुलाई, 2025 को जनपद के कतिपय स्थान में अत्यंत भारी वर्षा होने के साथ कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा/अति तीव्र वर्षा होने की संभावना की दृष्टिगत *ऑरेंज अलर्ट* की चेतावनी दी है।

इसके दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर सुरक्षा की दृष्टि से आवागमन को नियंत्रित करने और आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित तहसील, आपदा कंट्रोल रूम तथा जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र से क्षति सूचना को तत्काल आदान-प्रदान हेतु निर्देशित किया।

आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली अंतर्गत नामित समस्त जनपद/तहसील स्तरीय विभागीय नोडल अधिकारी एवं अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे।

मोटर मार्ग बाधित होने की स्थिति में एनएच,पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, एडीबी तत्काल मार्ग खुलवाना सुनिश्चित करेंगे। समस्त राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्र में मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दुग्ध समिति में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया तो कनेक्शन ही काट दिया*! पढ़ें : क्या बोले विधायक...

समस्त चौकी/थाने भी आपदा संबंधी उपकरणों एवं वायरलेस सेट आदि सहित हाई अलर्ट पर रहेंगे। इस अवधि में अधिकारी/कर्मचारी के मोबाइल बंद/स्विच ऑफ नहीं रखेंगे। भूस्खलन संवेदनशील मार्गों पर पहले से ही उपकरणों को उचित व्यवस्था बनाए रखेंगे।

किसी भी प्रकार की आपदा सूचना DEOC/जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कक्षा के फोन नंबर 05942-231178/79/81 या टोल फ्री नंबर 1077 एवं SEOC/ राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 0135-2710334 या 2710335 इसके अतिरिक्त 9058441404 या 8218867005 पर तत्काल सूचना उपलब्ध कराएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें