

बिंदुखत्ता। यहां रावतनगर और हनुमान मंदिर खुरियाख़त्ता क्षेत्र में शराब की होम डिलीवरी करने वाले एक तथा कथित शराब विक्रेता ने स्वयं जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
जानकारी के अनुसार इस घटना से पूर्व उक्त युवक को ग्रामीण महिलाओं ने शराब बेचते पकड़ा और उसके पास से कच्ची शराब और पक्की शराब बरामद की थी तथा दोबारा शराब न बेचने की चेतावनी भी दी थी।
मृतक रावत नगर, बिंदुखत्ता निवासी 30 वर्षीय दीपक सिंह मेहता उर्फ होगरी पाल बताया जाता है। मृतक के परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले दीपक को रास्ते में रोककर कच्ची शराब के शक में कुछ महिलाओं ने उसकी स्कूटी की तलाशी ली और उसकी गाड़ी से शराब पकड़ी थी।
जिसमें महिलाओं ने उक्त वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया था , मृतक के भाई परवीन सिंह मेहता का आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बाद से ही दीपक गहरे मानसिक तनाव में चला गया था।
वह लोगों से मिलना-जुलना कम कर चुका था और लगातार टेंशन में रह रहा था। परिवार का कहना है कि उक्त शराब पकड़ने वालों ने वीडियो बनाकर उसे पुलिस को देना चाहिए था, सोशल मीडिया में डालकर उसे वायरल करने से उसकी बदनामी हुई।
परिवार का कहना है कि इसके बाद उसने मौत को गले लगा लिया। मृतक युवक मौत को गले लगाने से पहले अपने जीजा के साथ दो घंटे बैठकर गया था। अब जहर किस कारण खाया इसका कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में दर्जनों शराब तस्कर शाम होते ही होम डिलीवरी करने लगते हैं जिससे पूरे गांव में माहौल बिगड़ रहा है। महिलाओं ने पहले भी कई बार शराब के खिलाफ यहां आंदोलन किए हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
लालकुआं: बिंदुखत्ता में बढ़ रहा नशे का कारोबार,लालकुआं पुलिस बनी मूकदर्शक, VIDEO वायरल…
जमरानी बांध: डायवर्जन टनल 2. (8.10 मीटर व्यास) की 600 मीटर लंबाई की खुदाई सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली! पढ़ें कब हुआ था काम शुरु…
ब्रेकिंग न्यूज: *आज लेखक की लेखनी से ज्यादा उसकी ‘लॉबिंग’ महत्वपूर्ण हो गई*! पढ़ें: क्यों प्रतिभा खिड़की से झांक रही…