Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: ग्रीष्मकालीन शिविर में विभिन्न कौशलों के साथ निखरा छात्रों का हुनर!पढ़ें किस विद्यालय ने लगाया ग्रीष्मकालीन शिविर…

Ad
खबर शेयर करें 👉

रावतनगर/बिन्दुखत्ता द फाउंडेशन अकादमी ने 27 से 31 मई 2025 तक कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया।

ADVERTISEMENTS

जिसमें विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न कौशल सीखकर अपनी निपुणता में भी सुधार किया। पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर में द फाउंडेशन अकादमी के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कैरियर काउन्सिलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया*! पढ़ें~कालाढूंगी अपडेट...

जैसे पूल गतिविधि, मनोरंजक एवं साहसिक खेल, कला एवं शिल्प, अतुल्य भारत, देशभक्ति से ओतप्रोत कार्य, बिना आग के खाना पकाने की कला, योग एवं प्राणायाम के साथ-साथ जादुई गणित, वैज्ञानिक प्रयोग, कुम्हार की चक्की पर मिट्टी के बर्तन बनाने की कला तथा विभिन्न इनडोर एवं आउटडोर खेल।

इस शिविर में लगभग 25 अध्यापकों एवं 300 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा सभी गतिविधियों में स्वेच्छा से भाग लिया।

31 मई 2025 को द फाउंडेशन अकादमी के संस्थापक सत्यवीर त्यागी एवं प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को ग्रीष्मावकाश की मंगलमयी छुट्टियां एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देकर शिविर का समापन किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *90 स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित करने का लक्ष्य*!पढ़ें~ नाबार्ड की बैठक...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें