Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी के निर्देश पर लगेंगे शिविर*! पढ़ें ~ कब कहां लगेगा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

कोटाबाग। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खण्ड कोटाबाग में दिनांक 09 सितंबर से 25 सितंबर, 2026 तक जन सुविधा कल्याण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

इस क्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा दिए गए निर्देशानुसार विकास खण्ड कोटाबाग में इन शिविरों की तिथि निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के पार्थिव शरीर पर सांसद ने किए पुष्प अर्पित*! पढ़ें दुखद समाचार...

खण्ड विकास अधिकारी कोटाबाग ने अवगत कराया कि इन शिविरों में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि न्याय पंचायत गिन्तीगांव में 09 सितंबर, कालाढूंगी बंदोबस्ती में 14 सितंबर, अमगढ़ी में 16 सितंबर, बैलपड़ाव में 19 सितंबर, डोला में 23 सितंबर तथा स्यात में 25 सितंबर, 2026 को यह शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि आयोजित होने वाले जन सुविधा कल्याण शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की अंतिम यात्रा 13 सितम्बर को निकलेगी*! पढ़ें दुखद समाचार...

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें