Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *डीडीहाट से पिथौरागढ़ आ रहा वाहन आधा किलोमीटर गहरी खाई में समाया*! खटीमा निवासी की मौत! पढ़ें= दुखद समाचार…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

डीडीहाट/पिथौरागढ़। यहां पनखोली के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई है ।

ADVERTISEMENTS

डीडीहाट से पिथौरागढ़ की ओर आ रहा पिकअप वाहन संख्या यूके 04 सीसी 3331 अचानक अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *राधाष्टमी पर प्रवचन और भंडारे का हुआ आयोजन*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट...

हादसा इतना भीषण था कि वाहन के खाई में गिरते ही चालक दीपक चंद्र पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी खटीमा, ऊधमसिंह नगर की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला।

पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों तथा वाहन स्वामी को दे दी गई है।

थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचा दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम *पुष्कर धामी* से सीख लेनी होगी*! वरना जीती सीट हार जाओगे ? पढ़ें~ *प्रधान संपादक*जीवन जोशी* की अपनी बात...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें