

हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार की ओर से बच्चों को बैग और जूते के लिए दी जाने वाली रकम में नैनीताल जिले के जिम्मेदार कर्मचारी ही लापरवाही बरत रहे हैं! इसका खुलासा होने पर अधिकारियों ने नोटिस दिया है। और तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा है!
जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक की ओर से अगस्त माह में जारी की गई रकम आठ ब्लॉकों के उप खंड शिक्षाधिकारियों ने अपने पास दबा ली।
बता दे कि जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक ने सभी आठ ब्लॉकों के उप शिक्षाधिकारियों को नोटिस जारी किया है। पूछा गया है अब तक बच्चों के खातों में रकम क्यों नहीं डाली गई। जिले में जूते और बैग के लिए एक करोड़ सत्तर लाख उनतालीस हज़ार छह सौ बावन रुपये की रकम जारी की गई थी।
जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक पुष्कर लाल टम्टा ने बताया कि सभी उप शिक्षाधिकारियों को आठ अगस्त को रकम जारी कर दी गई थी। उप शिक्षाधिकारी कार्यलायों से यह रकम बच्चों के खातों में डाली जानी थी।
यह लापरवाही है। इसलिए सभी उप शिक्षाधिकारियों को लापरवाही पर नोटिस जारी किया है। तीन दिन में जवाब नहीं देने पर अफसरों के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। सरकार की योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने के लिए अधिकारी गंभीर हों। इस तरह की लापरवाही से आम गरीब बच्चों के उत्साह कम होता है!
ये रकम की गई है जारी
विकास खंड धनराशि
ओखलकांडा 15,75,090
धारी 10,70,736
रामगढ़ 8,47,260
बेतालघाट 7,63,518
हल्द्वानी 65,21,724
कोटाबाग 14,18,874
रामनगर 33,76,542
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *सावधानी ही बचाव है* *स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें*! ज्योलिकोट के मरीजों का होगा निःशुल्क इलाज! पढ़ें~ मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने क्या कहा…संक्रामक रोग की आहट…
ब्रेकिंग न्यूज: *प्राचीन वन देवी मंदिर खुरियाखत्ता का हो रहा सौन्दर्यीकरण*! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *नंदा सुनंदा मेला संपन्न*! पढ़ें~ तीन मंदिर रावतनगर में कब होगा मेला…