Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

अजय सिसोदिया पुत्र दीपक सिसोदिया निवासी रामपुर रोड भी आया लपेटे में! पढ़ें कितनी शराब पकड़ी, कितने लोगों पर गौरव जोशी की टीम ने किया मुकदमा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। पुलिस टीम ने चार पेटी में 192 पव्वे देशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को और किया गिरफ्तार। प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्धआवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *तीन दिन बंद रहेगा बैंकों का कारोबार*! निपटा लें जरूरी काम! पढ़ें~ क्या है जानकारी...

प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में दिनेश चंद्र फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति/कानून व्यवस्था अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान दिनांक- 19.03.2024 को मोहन लाल पुत्र स्वर्गीय चमन लाल निवासी गली न.3 राजपुरा थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 40 वर्ष को मोटाहल्दू टयूबवेल के पास चार पेटी में 192 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया ।

अभियुक्त मोहन लाल के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम एवं अभियुक्त अजय सिसोदिया पुत्र दीपक सिसोदिया निवासी रामपुर रोड महिंद्रा के सामने थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल को शराब बेचने का दुष्प्रेरण करने पर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60/69बी आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हजारों लोग पहुंचे तीन मंदिर रावतनगर मेले में*! पढ़ें~बिंदुखत्ता का ऐतिहासिक मेला नंदा~सुनंदा...

*गिरफ्तारी टीम*1- उ0नि0 गौरव जोशी प्रभारी चौकी हल्दूचौड़ 2- कांस्टेबल गुरमेज सिंह 3- कांस्टेबल अनिल शर्मा 4- कांस्टेबल मनीष कुमार*

कोतवाली लालकुआं*

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें