Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

अरविंद सिंह हयांकी ने किए बाबा नीम करोली के दर्शन! पढ़ें किससे की वार्ता…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सचिव पेयजल, परिवहन, वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर अरविंद सिंह ह्यांकी ने बाबा नीम करोली के दर्शन किए। जहां उन्होंने राज्य के विकास और जनता की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTS

इसके पश्चात सचिव ने नीम करौली के निकट सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन वाटर टैंक का स्थलीय निरीक्षण किया, जिसकी वाटर संग्रहण क्षमता 25000 लीटर है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बेलवाल भोग की 12वीं वर्षगांठ पर हींग की नई रेंज लॉन्च, जल्द आएगी चाय*! पढ़ें= चेयरमैन *अनीता बेलवाल* ने क्या कहा ...

निरीक्षण के दौरान सचिव ने अपर सहायक अभियंता सिंचाई विभाग को वाटर टैंक की प्रॉपर तराई कराने के निर्देश दिए।इसके उपरांत सचिव ह्यांकी ने राजीव गांधी पंचायत भवन निगलाट में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वार्ता की।

उन्होंने महिलाओं से पूछा आपको कार्य करने में किसी प्रकार की समस्याएं तो नहीं आ रही है। यदि किसी प्रकार की समस्याएं आ रही हैं तो उसकी सूचना मुख्य विकास अधिकारी को दें। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा हैंडीक्राफ्ट, जूस निर्माण, मशरूम की खेती, नर्सरी और मोमबत्ती, अगरबत्ती आदि निर्माण कार्य किए जाते हैं।

इस अवसर पर कुमाऊं मंडल विकास निगम महाप्रबंधक डॉक्टर संदीप तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पत्रकार मान्यता एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति के प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, संयुक्त निदेशक सूचना ने की समीक्षा*! पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें