Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के सभी जिलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 फरवरी को! पढ़ें :: क्या क्या मामले इसमें निपट सकेंगे और किसके निर्देश पर लग रही अदालत…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के दिशा निर्देशानुसार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के मार्गदर्शन में दिनांक 09.03.2024 को उत्तराखंड के सभी जिलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी वाद जैसे की धन वसूली,संपति,वैवाहिक आदि अन्य दीवानी वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा जिसमे न्यायालय शुल्क वापसी का भी प्रावधान है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कारगिल विजय दिवस पर हुए कार्यक्रम*! पढ़ें : किसने किया झंडा रोहण...

इसके अतिरिक्त भी राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के शामानीय आपराधिक वाद, चैक बाउंस केस,का भी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत में कमर्शियल विवाद,श्रम विवाद,पारिवारिक विवाद,मोटर वाहन चलन संबंधी वाद,आदि प्रकार के वादों का शमन के आधार पर निस्तारण किया जाता है।

लोक अदालत में पारित अवार्ड के विरुद्ध अपील नहीं होती है। राष्ट्रीय लोक अदालत में बिजली,पानी,बीमा ,बैंक संबंधी प्री लिटिगेशन वादों का भी निस्तारण किया जाता है।

लोक अदालत से पूर्व, उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से प्राप्त दिशानिर्देश अनुसार, समस्त जिलों में ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पुलिस,बैंक,बीमा कंपनी, आर टी ओ,एवं अन्य विभागों के साथ ,लोक अदालत के सफल संचालन हेतु बैठकें भी आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कॉक्रोच ने लोकतंत्र में विश्वास को किया जगजाहिर*! पढ़ें : भारतीय राजनीति के पलटते पन्ने...

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा जिला नैनीताल,मुख्यालय स्थित जिला न्यायालय , एवं बाह्य न्यायालय हल्द्वानी एवं रामनगर में दिनांक 09.03.2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

अतः आम जन मानस से अपील है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में संबंधित वादों के सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण हेतु समय से माननीय न्यायालय उपस्थित आकर लोक अदालत को सफल बनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें