Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

केद्रीय मंत्री अजय भट्ट आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में रहेंगे! पढ़ें कितने बजे कहां होंगे…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/बिंदुखत्ता। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट आगामी 16 एवं 17 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट के कार्यक्रम के अनुसार वह 16 दिसंबर शनिवार को 12:00 बजे पंतनगर एयरपोर्ट से जनता उच्च माध्यमिक स्कूल जड़ सेक्टर काररोड बिंदुखत्ता पहुंचेंगे, जहां पूर्व सैनिकों द्वारा आयोजित विजय दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *वन अधिकार संगठन का धरना बीसवें दिन भी जारी*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

जिसके बाद श्री भट्ट पूर्वी घोड़ानाला बिंदुखत्ता पटेल नगर वरिष्ठ पत्रकार श्री दिनेश पांडे जी के आवास में पहुंचेंगे जहां वह उनकी माता के निधन पर शोक प्रकट करेंगे।

फिर श्री भट्ट रेनबो एकेडमी हल्द्वानी के कार्यक्रम मे शिरकत करेंगे इसके बाद अपराह्न 2:30 बजे बेलपोखरा गांव बैल पड़ाव, कोटाबाग पहुंचकर विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात अपराह्न 4:00 बजे वासुदेव लॉ कॉलेज लामाचौड़ ने ‘नेशनल सेमिनार ओंन लॉ एंड टेक्नोलॉजी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

इसके पश्चात साइन 6:00 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचेंगे, जहां स्थानिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे, तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कमिश्नर के आदेश पर दस होटलों में लगा जुर्माना! पढ़ें~ किस किस होटल में पाई अनियमितता...

इसके अलावा 17 दिसंबर शनिवार को प्रातः 10:00 बजे काठगोदाम सर्किट हाउस से बाजपुर रवाना होंगे जहां 11:00 बजे बाजपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रतिभाग करेंगे।

जहां से 2:00 बजे पंतनगर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और इसके पश्चात पंतनगर एयरपोर्ट से हवाई मार्ग द्वारा दिल्ली रवाना होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें