Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

कुमाऊं आयुक्त की दबिस रात्रि में मारा छापा! कर्मचारी सोते हुए मिले! लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ़ कुमाऊं मण्डल आयुक्त दीपक रावत के तेवर सख्त! पढ़ें जनपद स्तरीय अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ़ कुमाऊं आयुक्त की चाबुक चल पड़ी है! कमिश्नर दीपक रावत ने देर सायं उपजिलाधिकारी कार्यालय, सिटी मजिस्ट्रेट, तहसील एवं कोषागार कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS

रात्रि लगभग 12 बजे आयुक्त द्वारा स्थलीय निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी कार्यालय, सिटी मजिस्ट्रेट एवं तहसील परिसर में युवा कल्याण एवं होम गार्ड ड्यूटी पर अनुपस्थित के साथ ही ड्यूटी कक्ष में सोते हुये पाये गये, तैनात कर्मचारियों ने परिसर के मुख्य द्वार पर लॉक भी नही किया था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ #आपदा की भेंट चढ़ गया पुल! पढ़ें चमोली जनपद अपडेट...

इसके साथ ही कोषागार परिसर के निरीक्षण दौरान आयुक्त ने पाया कि वहां भी तैनात पुलिस कर्मियों को भी कक्ष में निद्रा की अवस्था में पाया। जिस पर आयुक्त ने सभी का स्पष्टीकरण तलब किया।

शनिवार को आयुक्त ने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, कमाण्डेंट होमगार्ड एवं सीओ को कार्यालय में तलब कर नियमित चैंकिग करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि भविष्य में कोताही होने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। आयुक्त ने कहा रात्रि मंे ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को कार्यालयों के गेटों पर ताला लगाने के निर्देश दिये साथ ही उन्होंने अधिकारियों को रात्रि में समय-समय पर रोस्टर के अनुसार नियमित चैंिकंग करने के भी निर्देश जारी किए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मालपा गांव से नहीं लिया सबक! डोलने लगी फिर धरती*! पढ़ें प्रधान संपादक की अपनी बात...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें