Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

चोरी किए रुपए सहित दो अपराधी 24 घंटे में धर दबोचे! पढ़ें पूरी खबर कहां रह रहे थे अपराधी…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौङ। थाना लाल कुआं पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर ही चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्त गणों को मय रुपए गिरफ्तार किया गया है। इसकी लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार लालकुआँ में वादी मुकदमा मनोज तिवारी पुत्र स्वर्गीय दया किशन तिवारी निवासी जग्गीबंगार हल्दूचौड़ थाना लालकुआँ जिला नैनीताल द्वारा दिनांक 13/06/2024 को थाना लालकुआं पर स्वयं के घर का ताला तोडकर अज्ञात चोरो द्वारा घर के अन्दर से 80000 रुपए की नकदी तथा ATM check book आदि चोरी कर ले जाने की सूचना दी थी ।

जिसके आधार पर थाना लालकुआ पर मुकदमा एफआईआर नम्बर -137/24 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना और उप निरीक्षक प्रेम बल्लभ जोशी को सुपुर्द कर अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया ।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही थाना क्षेत्रान्तर्गत लगातार हो रही नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र के निर्देशन तथा श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआ के पर्यवेक्षण व डी0 एस0 फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना स्तर पर चौकी प्रभारी हल्दुचौड़ उ0नि0 गौरव जोशी तथा उ0नि0 प्रेम बल्लभ जोशी के हमराह अभियोगो के सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी की पहल का हो रहा स्वागत*! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट...

गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर तथा तथा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गण क्रमशः नंबर 1 पवन श्रीवास्तव पुत्र अनिल श्रीवास्तव मूल निवासी केशरुआ फतेहपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी नेगी भवन फील्ड के पास 2 किलोमीटर थाना लाल कुआं नैनीताल उम्र 20 वर्ष को मय चोरी गए माल रुपए 31500/तथा तथा वादी मुकदमा की पत्नी की चेक बुक व वादी के आधार कार्ड के साथ तेल डिपो चौराहा से तथा 2–अभियुक्त दीपक अग्निहोत्री पुत्र विशाल अग्निहोत्री निवासी बल्लभगढ़ सेक्टर 62 फरीदाबाद हाल निवासी हल्दुचौड़ लालकुआं उम्र 18 वर्ष को चोरी गए माल 34500 रुपए व एटीएम कार्ड वादी के साथ स्टोन क्रेशर तिराहा हल्दूचौड़ से गिरफ्तार किया गया है।

मुकदमा उपरोक्त में धारा 454/411/34 भादवी की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्त गणों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगंणो से पूर्व में लालकुआं क्षेत्र में हुयी अन्य चोरी के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम*! पढ़ें : लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

उपरोक्त दोनो अभियुक्तगंण द्वारा दिन में संयुक्त रूप से बंद घरों की रैकी कर उसी समय इनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने के लिये घर चिन्हीत करते हुए, घर में हालात के अनुसार या तो ताला तोड़कर या कुंडा खोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

अभियुक्तगणों के अन्य थानो व सरहदीय जनपदो से भी आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है ।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण*

1-पवन श्रीवास्तव पुत्र अनिल श्रीवास्तव मूल निवासी केशरूवा फतेहपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी नेगी भवन फील्ड के पीछे 2 किलोमीटर लालकुआं2-दीपक अग्निहोत्री पुत्र विशाल अग्निहोत्री मूल निवासी बल्लभगढ़ सेक्टर 62 फरीदाबाद हाल निवासी हल्दुचौड़ लालकुआं*थाना हाजा पर पंजीकृत मु0एफआईआर नम्बर 137/24 से सम्बन्धित बरामदगी माल का विवरण* 1- कल नगदी 66000 रुपए2- वादी का एटीएम तथा आधार कार्ड3- वादी की पत्नी की चेक बुक*

पुलिस टीमः-* 1- उप निरीक्षक गौरव जोशी प्रभारी चौकी हल्दुचौड़2-अ0उ0नि0 प्रेम बल्लभ जोशी चौकी हल्दूचौङ कोतवाली लालकुआं2- हे0कानि0 त्रिलोक सिंह रौतेला 3- आरक्षी गुरमेज सिंह हल्दूचौङ कोतवाली लालकुआं4- आरक्षी अनिल शर्मा चौकी हल्दूचौङ कोतवाली लालकुआं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें