Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर के आदमी तक पहुंचे! पढ़ें किसने ली बैठक…

Ad
खबर शेयर करें 👉

काठगोदाम। सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति तक लाभ पहॅुचाने के लिए अधिकारी पूरे मनोयोग के साथ कार्य करें। यह बात उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग ने कही है।

ADVERTISEMENTS

सर्किट हाउस काठगोदाम में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग मजहर नईम नवाब ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

उन्होंने अधिकारियो से कहा कि जो भी योजनायें के प्रस्ताव बनने है। उन प्रस्तावों के क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों को अवश्य बुलायें। उन्होंने कहा धरातल पर जनप्रतिनिधि ही स्थानीय लोगों की समस्याओं से रूबरू होते है। इसलिए अधिकारी जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर अंजाम दें।

उन्होंने कहा कि बैठक में अधिकारी विभागीय सूचनाओं के साथ आयें। उन्होंने कहा कुछ अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी ही नही होती है यह खेद का विषय है। उन्होंने जलसंस्थान को रोस्टरवार ट्यूबवैल चलाने की सूचना विद्युत विभाग को देने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा विद्युत विभाग को इस सम्बन्ध मे सूचना नही होने पर विद्युत की कटौती की जाती है जिससे आमजनमानस को पेयजल की समस्या से जुझना पडता है। उन्होंने कहा दोनो विभाग समन्वय बनाये जब टयूबवैल चले तक विद्युत आपूर्ति सूचारू हो।

यह भी पढ़ें 👉  आम आदमी की जेब पर फिर महंगाई की मार: कल से महंगा होगा आंचल दूध, पनीर और क्रीम के भी बढ़े दाम; देखें पूरी रेट लिस्ट

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये है कि जिन छात्र-छात्राओें का आरटीई के तहत एडमिशन नही हुआ है उन बच्चों को सरकारी स्कूलों में एडमिशन दिया जाए साथ ही सरकार द्वारा 20 स्कूलों का कायाकल्प किया है। उन्होंने कहा सरकार समाज के प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षित कर रही है इसके लिए बच्चों को मुफ्त में भोजन, ड्रेस, किताबें आदि दी जा रही है।

उन्होंने कहा स्वरोजगार को बढावा देने हेतु उद्योग एवं नगर निगम द्वारा बेरोजगारों को लोन दिये जा रहे है। उन्होंने लीड बैक अधिकारी को निर्देश दिये कि बेरोजगार लोगों के लोन उद्योग व निगर निमम द्वारा स्वीकृत किये जाते है उन लोन में कोई रूकावट ना हो। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें सूचित करें। उन्होंने का सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक व्यक्तियो को ऋण देकर स्वरोजगार हेतु प्रेरित करना है।

शहर में पेयजल, सीवर की समीक्षा के दौरान अधीक्षण अभियंता जलसंस्थान ने बताया कि पेयजल व सीवर के लिए केन्द्र सरकार द्वारा धनराशि का आवंटन कर दिया गया है। इसके लिए एडीबी द्वारा पेयजल व सीवर के प्रस्ताओें पर कार्य प्रारम्भ कर दिया है साथ ही कुछ वार्ड एडीबी के प्रोजेक्ट मे है तथा कुछ वार्ड पेयजल के पास है जो भी प्रोजेक्ट बनाये जा रहे है यह सभी प्रोजेक्ट भविष्य को देखते हुये आगामी 50 वर्ष के लिए बनाये जा रहे हैं।

उन्होंने बताया शीघ्र ही हल्द्वानी शहर को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कृषि अधिकारी को निर्देश दिये कि किसान फसल बीमा योजना में अधिक से अधिक किसानों जोडा जाए इसके लिए किसानों मे जागरूकता एवं इसके लाभ के बारे में बतायें तभी हमारे किसानों आय दोगुना होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा हनीट्रैप कांड: स्टोन क्रशर कारोबारी को ब्लैकमेल कर हड़पे 4 फ्लैट और 7 करोड़, महिला समेत 7 पर केस

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि आयुष्मान योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक व्यक्तियों को मिले। उन्होंने सुशीला तिवारी चिकित्सालय में आयुष्मान योजनाओ के लाभ वंचित व्यक्ति तक ना पहुॅचने पर नाराजगी व्यक्त की और मुख्य चिकित्साधिकारी को समय-समय पर मानिटरिंग कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये साथ ही सुशीला तिवारी चिकित्सालय का संयुक्त निरीक्षण करने के भी निर्देश दिये।

बैठक मेंं प्रधानमंत्री कौशल विकास, आयुष्मान, जेजेएम, मुद्रा योजना, रोजगार सृजन,दीनदयाल अन्त्योदय योजना,पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, मेक इन इण्डिया, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण,स्वच्छ भारत मिशन, अटल पेंशन योजना,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री हुनर योजना, खाद्य सुरक्षा,गौरादेवी कन्याधन योजना एवं वीरचन्द्र गढवाली योजनाओं के सम्बन्ध में विभागवार समीक्षा बैठक कर प्रगति की समीक्षा की।

बैठक मे मण्डल अध्यक्ष किशोर जोशी,प्रताप रैक्वाल,महबूब आलम के साथ ही सीएमओ श्वेता भण्डारी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, अधीक्षण अभियंता जलसंस्थान विशाल सक्सेना, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत नवीन मिश्रा के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें