Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

संयुक्त टीम ने चलाया चैकिंग अभियान! पढ़ें किसके आदेश पर हुआ अमल…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। आज यहां संयुक्त टीम ने चलाया पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध अभियान। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के कम में हल्द्वानी नगर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से हल्द्वानी नगर के नैनीताल मार्ग में चिन्हित नो पार्किंग स्थलों पर पार्क किये गये वाहनों के विरुद्ध नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, टीआई पुलिस हल्द्वानी एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्वच्छ पेयजल ही पीने की ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने की अपील*! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

जिसमें नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी तथा नो पार्किंग में खड़े वाहनों को हटवाया गया। संयुक्त टीम द्वारा नैनीताल मार्ग पर खड़ी बसों को पार्क करने हेतु कुछ स्थलों की जांच भी की गयी। साथ ही परिवहन विभाग, हल्द्वानी की 04 टीमों द्वारा 49 चालान किये गये।

संयुक्त टीम में नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी विशाल मिश्रा (आईएएस), सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, सहायक परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हल्द्वानी श्रीमती रश्मि भट्ट व पुलिस यातायात निरीक्षक शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें