Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

जानवरों से हो रही दुर्घटनाओं को लेकर डीएम से मिला शिष्टमंडल! पढ़ें डीएम ने क्या कहा…मृतकों के परिजनों को आपदा प्रबंधन से मिले सहायता भेजा प्रस्ताव…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना सिंह से लालकुआं क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं व गोवंश-मानव संघर्ष के कारण लगातार हो रही दुर्घटनाओं के संदर्भ में क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक शिष्टमंडल सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी के नेतृत्व मे जिलाधिकारी वंदना सिंह से मिला।

ADVERTISEMENTS

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं ने डीएम वंदना सिंह से तत्काल बेजुबान जानवरों के लिए रेडियम बेल्ट उपलब्ध कराने की मांग की जिससे रात को दुर्घटनाएं कम हो सके ।जिस पर जिलाधिकारी ने आश्वास्त किया कि दो-तीन दिन में नगर निगम व सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से अभियान चलाया जाएगा व इस संदर्भ में नगर निगम को भी निर्देशित कर दिया जाएगा ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आगामी दस सितंबर को होगा सेनानी मिलन समारोह*! पढ़ें ~ क्या कहा मंत्री ने...vdo

वही आवारा गोवंश को स्थाई रूप में निवास दिए जाने के संदर्भ में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि गंगापुर कबडाल में लगभग 78 बीघा जमीन बिना किसी विवाद के मौजूद है इसके संदर्भ में निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है व जब तक शासन से पैसा नहीं आता तब तक क्षेत्रीय सामाजिक लोगों को आगे आकर सरकारी गौशाला निर्माण में सहयोग करना चाहिए व शेड निर्माण के लिए जो भी प्रस्ताव हैं वह नगर निगम को दे सकते हैं ।

इसके साथ-साथ जिला अधिकारी ने जानवरों की मैपिंग व ट्रैकिंग के लिए जानवरों की क्रायो ब्रांडिंग के सुझाव पर कहां की इस विषय पर संबंधित विभाग को कवरिंग लेटर लिखकर प्रस्ताव भेजेंगे ।साथ हि गोवंश व मानव संघर्ष से होने वाले हादसों व दुर्घटनाओं को देवीय आपदा की श्रेणी में लाने व पीड़ितों को उचित मुआवजा दिये जाने के लिए भी शासन को जल्द प्रस्ताव भेजेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कोर्ट के आदेश पर शुद्ध पेयजल को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित*! पढ़ें~ कहां करें संपर्क...

इसके साथ-साथ क्षेत्र से आवारा पशुओं को निजात दिलाने के लिए क्षेत्र वासियों ने एक सप्ताह के भीतर अभियान चलाए जाने के लिए जिलाधिकारी से कहा जिस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि गौशाला के शेड निर्माण की प्रक्रिया चालू है व इसके लिए व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं व्यवस्थाएं बनते ही समस्या का निदान किया जाएगा। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी,विकास गुप्ता,प्रिंस भारद्वाज,विनोद भट्ट आदि लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें