Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

जिला न्यायाधीश सुबीर कुमार की अध्यक्षता में लोक अदालत की तैयारी को लेकर हुई चर्चा! पढ़ें किसके निर्देश पर हुई बैठक…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। आज यहां जिला न्यायाधीश सुबीर कुमार की अध्यक्षता में, 09.03.2024 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु, आयोजित विशेष बैठक की तैयारी को लेकर चर्चा।

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार दिनांक 09.03.2024को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल सम्पादन हेतु जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,नैनीताल सुबीर कुमार द्वारा दिनांक 28.02.2024 को जिला मुख्यालय स्थित, दीवानी न्यायालय परिसर में,समस्त न्यायाधीशगण, बार संघ नैनीताल के पदाधिकारीगण एवम विद्वान अधिवक्तागण ,विभिन्न बीमा कंपनी के प्रतिनिधि ,बैंक के अधिकारीगण के साथ विशेष बैठक की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्वच्छ पेयजल ही पीने की ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने की अपील*! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

समस्त स्टेकहोल्डर्स से अब तक लोक अदालत में निस्तारण हेतु नियत किए गए मामलो की संख्या ,ऐसे मामले जिनमे शमन की संभावना है ,को चिन्हित किया जाना, वाद कारियो को लोक अदालत के संबंध में अधिक से अधिक जागरूक किए जाने आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई।

कहा गया कि शामनीय प्रकृति के अपराधिक मामले ,मोटर एक्सीडेंट मामले,ट्रैफिक चालान,बैंक लोन रिकवरी के मामले,सिविल वाद ,चैक बाउंस के मामले एवम विभिन्न प्रकार के अन्य शमनीय मामले लोक अदालत में निस्तारित होने से न्यायालयों में लंबित मामलों की पेंडेंसी,एवम अपील स्तर पर नवीन दायरे को भी काफी सीमा तक कम किया जा सकता है ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी में चल रहा भाजपा का चिंतन*! पढ़ें~ उत्तराखंड की बड़ी खबर...

इसके लिए सभी से ,बढ़ चढ़ कर लोक अदालत में प्रतिभाग किए जाने तथा लोक अदालत को सफल बनाने वास्ते अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें