Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम के आदेश पर अमल शुरू! पढ़ें मौसम अपडेट और आपदा प्रबंधन… आज 130 आपदा पीड़ित परिवारों को अहतुक सहायता दी

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं, हल्द्वानी। आज भारी बरसात और जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर दिनभर उप जिलाधिकारी राजस्व विभाग व लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों की टीम के साथ एक दर्जन से अधिक प्रभावित स्थान का स्थलीय निरीक्षण कर जल निकासी के लिए दो पोकलैंड और 6 जेसीबी से काम शुरू करवाया। और बिंदुखत्ता और लालकुआं के कई परिवारों को राहत कैंप में शिफ्ट किया। बिंदुखत्ता के तटीय क्षेत्रों से लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया।

ADVERTISEMENTS

सोमवार को मूसलाधार बरसात के बीच उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा ने तीन पानी, जयपुर खीमा, हरिपुर पूर्णानंद, लालकुआं, रेलवे स्टेशन क्षेत्र खड्डी मोहल्ला, 2 किलोमीटर, पश्चिमी घोड़ानाला, शास्त्री नगर, 17 एकड़, इंदिरानगर और रावत नगर शिष्माणि सहित विभिन्न जल भराव व भू कटाव वाले स्थानो का टीम सहित स्थलीय निरीक्षण कर जल निकासी कराई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आगामी दस सितंबर को होगा सेनानी मिलन समारोह*! पढ़ें ~ क्या कहा मंत्री ने...vdo

उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि जयपुर खीमा में जमरानी फीडर खोलने और सफाई के लिए दो पोकलैंड और दो जेसीबी लगाई गई है। इसके अलावा नहर की सफाई और बहाव में बने अवरोधों को दूर करने के लिए। लालकुआं और हलदूचौड़ के बीच विभिन्न स्थानों पर चार जेसीबी मशीन अतिरिक्त लगाई गई।

जिससे की तेजी से जल निकासी करने के प्रयास किए गए। इसके अलावा लालकुआं, खड्डी मोहल्ला और 2 किलोमीटर क्षेत्र से एक दर्जन परिवारों को बारात घर लालकुआं में शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा शास्त्री नगर से दो परिवारों को शिफ्ट किया गया।

साथ ही गौला नदी के भू कटाव वाले रावत नगर शिष्माणी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए खतरे की जद में आ रहे दो परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। वहीं इंदिरा नगर क्षेत्र में तटबंध व गौला के बहाव क्षेत्र का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कोर्ट के आदेश पर शुद्ध पेयजल को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित*! पढ़ें~ कहां करें संपर्क...

उप जिलाधिकारी ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम को तत्काल प्रभावित परिवारों के नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे कि उन्हें अहेतुक सहायता राशि दी जा सके। उपजिला अधिकारी ने बताया कि विगत सप्ताह से अभी तक आई बरसात से नुकसान में 130 से अधिक लोगों को सहायता राशि वितरित की कर दी गई है। और वर्तमान भी प्रभावित परिवारों के में नुकसान का आकलन चल रहा है। इसके अलावा चोरगलिया में भी राजस्व विभाग की टीम को नुकसान के आकलन करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें