Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

देवदार, बांज, मोर पंखी, पांगर , पदम, का पौधरोपण! उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की पहल! पढ़ें मानसून और पर्यावरण से जुड़ी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । न्यायमूर्ति मनोज तिवारी के नेतृत्व में जिला न्यायालय नैनीताल, हल्द्वानी एवं रामनगर में पौधा रोपण एवं वृक्षा रोपण रैली निकाल कर लोगों को संदेश देने का काम किया।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज तिवारी के निर्देशानुसार वन महोत्सव के दौरान जिला न्यायालय नैनीताल , बाह्य स्थित न्यायालय हल्द्वानी, एवम रामनगर तथा उनके आस पास के क्षेत्र मे जिला न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुबीर कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में न्यायालय परिसर से वृक्षारोपण रैली व पौधा रोपण का आयोजन किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट *ऑपरेशन प्रहार* का कहर*! दो अपराधी मुठभेड़ में दबोचे! पुलिस पर फायर झोंककर भाग रहे थे! पढ़ें अपराधी कहां के हैं...

वृक्षारोपण रैली जिला न्यायालय परिसर से होते हुए कुमाऊं कमिश्नरी पुलिस लाइन तहसील इत्यादि स्थान पर चलाई गई तथा जिला न्यायालय व अन्य स्थानों पर सभी न्यायाधीश ,बार अध्यक्ष, सचिव, विद्वान अधिवक्ता,वन विभाग , द्वारा देवदार, बांज, मोर पंखी, पांगर , पदम, इत्यादि पौधरोपण किया गया। जिला न्यायाधीश श्री सुबीर कुमार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कहा गया पौधों का रोपण करके ही पर्यावरण को स्वच्छ व संतुलित किया जा सकता है। वृक्षों को मात्र लगाना ही हमारा कर्तव्य नहीं है ,अथवा उनका संरक्षण भी बहुत महत्वपूर्ण है, इसी संदेश के साथ सभी उपस्थित को आज के दिवस पर रोपित पौधों की देखभाल का दायित्व भी सौपा गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: "उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी"! पढ़ें किसकी मौजूदगी में जारी हुआ रिजल्ट...

इस अवसर पर प्रथम अपर जिला न्यायाधीश राहुल गर्ग, ,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश , सिविल जज सीनियर डिविजन हर्ष यादव,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती बीनू गुलयानी,सिविल जज श्रीमती तनुजा कश्यप , प्रथम अपर सिविल जज श्रीमती रुचिका गोयल, द्वितीय अपर सिविल जज सुश्री आईशा फरीन,रिटेनर अधिवक्त श्रीमती तारा आर्या , बार अध्यक्ष ओमकर गोस्वामी, बार सचिव संजय सुयाल, पूर्व बार सचिव भानु प्रताप मोनि, पी एल वी यशवंत कुमार,वन विभाग नगर पालिका रेंज वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद चन्द तिवारी, वन दरोगा विमला नगरकोटि, वन आरक्षी राजेश वर्मा, नारायण चन्द, हेमा बिष्ट, समस्त कोर्ट कर्मचारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें